{"_id":"46979","slug":"Haridwar-46979-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान कर कर्जमुक्त हो गया मिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान कर कर्जमुक्त हो गया मिल
Haridwar
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। किसानों के कर्ज से मुक्त होने वाला लक्सर शुगर मिल जिले का पहला मिल बन गया है। जबकि जिले की दो अन्य मिलों इकबालपुर और लिब्बरहेड़ी पर अभी किसानों के करीब 45 करोड़ रुपये बकाया चल रहे हैं। लक्सर शुगर मिल ने किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान आठ करोड़, बीस लाख, 94 हजार रुपये का चेक गन्ना विकास समिति को सौंप दिया है। अब मिल पर किसानों को कोई बकाया गन्ना भुगतान नहीं रहा है।
जनपद के अन्य शुगर मिलों की तरह लक्सर शुगर मिल की तरफ भी किसानों का आठ करोड़ बीस लाख 94 हजार नौ सौ 70 रुपये बकाया चल रहा था। बकाया भुगतान को लेकर क्षेत्र के किसान लगातार शुगर मिल प्रबंधन पर दबाव बना रहे थे। शुक्रवार में शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों का तमाम बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जारी कर दिया। शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक अजय खंडेलवाल ने बताया कि मिल की ओर किसानों का केवल आठ करोड़ बीस लाख चौरानवे हजार नौ सौ 70 रुपये बकाया था। इस बकाया राशि का चेक गन्ना विकास समिति को सौंप दिया गया है। खंडेलवाल के मुताबिक इस सत्र में किसानों का दो अरब 16 करोड़ 24 लाख 40 हजार रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि मिल ने सारा भुगतान किसानों को दे दिया है। गन्ना समिति के विशेष सचिव एचसी नवानी ने बताया कि गन्ना मूल्य राशि किसानों के खाते में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।