{"_id":"46977","slug":"Haridwar-46977-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा गंभीर
Haridwar
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। गोवर्धनपुर पुलिस चौकी के पास सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेठपुर निवासी 50 वर्षीय राजपाल अहियापुर निवासी अपने रिश्तेदार श्यामसिंह के यहां गया था। शाम के समय वह बाइक से लक्सर लौट रहा था। रास्ते में गोवर्धनपुर पुलिस चौकी के पास पैठ बाजार लगा था। सड़क पर एक ट्रैक्टर खड़ा हुआ था। अचानक ही पीछे की ओर से तेज से आई बाइक की सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। हादसे में राजपाल और बाइक पर बैठा उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। लेकिन चिकित्सकों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में घायल हुए श्यामसिंह को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।