{"_id":"5c5c7799bdec2208332041db","slug":"91549563801-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान निधि के लिए जिला प्रशासन का अमला मैदान में उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान निधि के लिए जिला प्रशासन का अमला मैदान में उतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को दिलाने के लिए विभिन्न विभागों की टीम मैदान में उतर आई। पहले ही दिन में 151 राजस्व ग्रामों में 50 प्रतिशत से अधिक किसानों को फार्म वितरित किए गए। फार्म जमा करने वालों के खसरे-खतौनी के नंबर भरने व डाटा फीड करने का काम साथ के साथ ही करना शुरू कर दिया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रथम किश्त 14 फरवरी तक किसानों के खाते में डालने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने हरिद्वार जनपद के समस्त तहसीलों के एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाकर किसानों के फार्म भरवाने बृहस्पतिवार से शुरू कर दिए गए। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि हरिद्वार तहसील के 151 राजस्व ग्रामों में एक साथ एक-एक कर्मचारी को फार्म लेकर भेजा गया। फार्म वितरण एवं भरवाने के लिए ग्राम प्रधान के साथ अन्य लोगों का सहयोग लिया गया। उन्होंने बताया कि फार्म भरने में सामान्य प्रक्रिया होने के चलते अधिकांश किसानों ने मौके पर फार्म भरकर जमा कर दिए। शाम को फार्म एकत्रित कर तहसील में डाटा फीड करने का काम शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पात्र किसानों के चयन, छंटनी एवं अन्य प्रक्रिया के लिए ब्लाक, गन्ना, कृषि और तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारी को लगाया गया है।
धनौरी में 150 किसानों को बांटे फार्म
धनौरी। धनौरी क्षेत्र के धनौरा, तेलीवाला, जस्वावाला, कोटा मुरादनगर, दौलतपुर, शांतरशाह, आन्नेकी, औरंगाबाद, हजारा ग्रंट, डालुवाला कला, रसूलपुर टोंगिया सहित दर्जनों गांवों में किसानों को फार्म वितरण किए गए। एडीओ उद्यान नरेश कुमार ने बताया कि धनौरी में 150 किसानों को फार्म वितरित किए गए, जिसमें फिलहाल 90 किसानों ने फार्म भरकर जमा करवाए।
विज्ञापन
बिशनपुर में मौके पर जमा किए फार्म
पथरी। गांव बिशनपुर कुंडी में पंचायत घर पर किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन फार्म भरकर अधिकारियों को दिए। इसके अलावा शाहपुर, बादशाहपुर, रानीमाजरा, पदार्था, धनपुरा, फेरुपुर, कटारपुर, बहादरपुर जट आदि ग्राम पंचायत में किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन फार्म भरकर ग्राम पंचायत अधिकारी को दिए।