{"_id":"5c5c76a8bdec22739e2a5252","slug":"91549563560-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने खुद गोली खाकर की अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने खुद गोली खाकर की अभियान की शुरुआत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
जिलाधिकारी दीपक रावत जिलेभर के अभिभावकों से अपने बच्चों को एल्बेंडाजोल गोली अवश्य खिलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। सभी को अपने बच्चों को कृमि कीड़ों से मुक्ति दिलाने के लिए सतर्क रहना चाहिए। डीएम ने मौके पर खुद दवा खाकर अभियान की शुरूआत की।
जिलाधिकारी दीपक रावत बृहस्पतिवार को ज्वालापुर इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृमि दिवस के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को अपने हाथ से एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर जिलेभर के लिए अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि जिले में शुक्रवार को यह गोली खिलाई जाएगी। इसके बाद 14 फरवरी को भी सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी यह दवाई खिलाई जाएगी। सीएमओ डॉ. प्रेमलाल ने पेट में कीड़ों से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी, प्रधानाचार्य रोहिताश कुंवर, राम सिंह चौहान, योगेंद्र चौहान, राजीव कुमार, राजबीर चौहान, जयपाल सिंह, दिनेश, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष भट्ट ने किया।