फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पाकिस्तान के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

पाकिस्तान के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Tue, 06 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महानगर व्यापार मंडल ने खड़खड़ी चौक पर मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। अब समय आ गया है कि सेना को खुली छूट दी जाए और पाकिस्तान की सेना को घर में घुसकर मारा जाए, ताकि देश के वीरों का बलिदान व्यर्थ न जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ तुरंत ठोस कार्रवाई करनी चाहिए।

महामंत्री राजेश व रवि बाबू शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान ने अब सारी हदें पार कर ली है। कहा कि देश के नौजवान अब पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बयानबाजी से हटकर देश की जनता का सम्मान करते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन में खड़खडेश्वर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद गिरि, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, योगेश अरोड़ा, दीपक मेहता, भूदेव प्रसाद शर्मा, राजेश शर्मा, अनुज सिंघल, सोनू सुखीजा, प्रमोद पाल, कपिल कुमार, मनीष जैन, रोहित वधावन, पंकज सुखीजा, रविंद्र परमार, अमित कुमार, पंकज माटा, प्रीत कमल शर्मा, श्याम कपिल, सुरेश सैनी, अजय वाधवा, मनोज वर्मा, सुभाष ठक्कर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed