{"_id":"5b200b9a4f1c1b634d8b6277","slug":"81528826778-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की महिला समेत तीन श्रद्धालु डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की महिला समेत तीन श्रद्धालु डूबे
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। दो अलग-अलग स्थानों पर गंगा में नहाते समय दिल्ली की एक महिला समेत दो श्रद्धालु डूब गए। इनमें से एक का शव मिल गया है जबकि दूसरे की तलाश का जा रही है।
पुलिस के अनुसार गुजरात के चिकवाडी क्षेत्र से आए यात्रियों का एक दल उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में ठहरा हुआ है। मंगलवार की सुबह ये श्रद्धालु परमार्थ आश्रम के घाट के पास गंगा में स्नान कर रहे थे। इस दौरान तेज बहाव में एक श्रद्धालु बाबू भाई (55) का पैर फिसलने से गंगा में बह गया। आसपास नहा रहे लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। देर शाम तक डूबे श्रद्धालु का कुछ पता नहीं चल पाया था। जल पुलिस की ओर से श्रद्धालु की तलाश की जा रही थी। दूसरी तरफ हरकी पैड़ी के पास विष्णुघाट के नजदीक गंगा स्नान कर रही दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी महिला अन्नु गुलाटी (50) तेज बहाव में बह गई। काफी प्रयास करने के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। कुछ देर बाद उसका शव गंगा में मिला। सर्वानंद घाट पर भी एक श्रद्धालु डूब गया। उसका भी शव मिला लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।