फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   80 per kg milk sold

80 रुपये किलो बिक रहा दूध

Mon, 04 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Mon, 04 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ईद उल फितर पर दूध को लेकर मारा मारी शुरू हो गई है। डिमांड पूरी करने के लिए दूधिये कोल्ड स्टोर में दूध जमा कर रहे हैं। वहीं डिमांड बढ़ने पर मनमाफिक दूध के दाम 80 रुपये किलो तक पहुंच चुके हैं। ऐसे में ईद का त्यौहार मनाने वालों से इतर भी लोगों को दूध का पहले से इंतजाम करना जरूरी है।

विज्ञापन

रमजान का महीना पूरा होने पर चांद दिखने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार मनाया जाता है। दूध, चावल और सूखे मेवे डालकर बनाया जाना वाला शीर ईद उल फितर का मुख्य व्यंजन है। ईद के मौके पर घर-घर शीर बनने से दूध की डिमांड कई गुना बढ़ जाती है। अब त्यौहार में गिनती के एक या दो दिन बचने पर दूध को लेकर मारा मारी मच गई है। शीर के दूध की डिमांड पूरी करने के लिए दूधियों को कोल्ड स्टोर का सहारा लेना पड़ रहा है। कई दूधियों ने त्योहार से पहले बाकी लोगों को दूध देने से हाथ खींच लिए हैं। शहर से लोग दूध के लिए गांव का रुख कर रहे हैं।  
विज्ञापन

डिमांड बढ़ने का नतीजा यह है कि अच्छे दूध के दाम 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं। दूध का कारोबार करने वाले धनपुरा निवासी सज्जाद और बौंग्ला बहादराबाद निवासी शहजाद व खालिद ने बताया कि ईद पर दूध की डिमांड काफी बढ़ी गई है। इसे पूरा करने के लिए देहात से दूध मंगाया जा रहा है। ज्वालापुर के डेयरी संचालक नसीम का कहना है कि ईद पर दूध के लिए बुकिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed