फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Lok sabha elections 2019 in haridwar

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2019: मतदाता पर्ची पर प्रत्याशी की फोटो पर मचा बवाल

Fri, 12 Apr 2019 03:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 in haridwar
इस तरह उड़ाई गई चुनाव आयोग के निर्देशों की धज्जियां - फोटो : अमर उजाला

शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे मतदान के दौरान सुबह करीब दस बजे बजे एक साथ कई मतदान केंद्रों पर उस समय हंगामा हो गया जब भाजपा कार्यकर्ताओं को दी जा रही मतदाता पर्ची पर भाजपा के प्रत्याशी डा. रमेश पोखरियाल निशंक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो छपी पर्चियां बांटनी शुरू कर दी। कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं ने इन पर्चियों को लेकर अधिकारियों से शिकायत की तो जिलेभर में छापे मारकर ऐसी सभी पर्चियों को हटवा दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ऐसे सभी क्षेत्रों में संबंधित कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सुबह सबसे पहले ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के पीतपुर गांव में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने एक मतदाता के हाथ में निशंक के फोटो वाली पर्ची देखी तो उसने ज्वालापुर में मतदान प्रक्रिया में जुटे कांग्रेस के नेता तीरथपाल रवि को इसकी शिकायत की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को मामले की जानकारी दी। साथ ही ज्वालापुर में भी भाजपाइयों की ओर से बांटी जा रही पर्चियों को देखा तो यहां भी ऐसी ही पर्चियां बांटी जा रही थी। जिला निर्वाचन अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट को शिकायत की गई।
विज्ञापन


थोड़ी देर में ही इस तरह की शिकायतें कनखल, हरिद्वार, लक्सर, भगवानपुर आदि सभी क्षेत्रों से आने लगी। कांग्रेस और बसपा के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक रावत के निर्देश पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने सहकर्मियों के साथ कई स्थानों पर छापे मारकर प्रत्याशी के फोटो वाली पर्चियां अपने कब्जे मेें ले ली। साथ ही इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भी भेजी। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी डा. ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि इस बारे में जहां जहां से भी शिकायत मिली है वहां के सेक्टर प्रभारियों को ऐसी पर्चियां बांटने वालों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। मामला चूंकि भाजपा प्रत्याशी से जुड़ा हुआ है लिहाजा रमेश पोखरियाल निशंक को भी इस बारे में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed