फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ABVP to hold a demonstration on November 4

Haridwar News: अभाविप चार नवंबर को करेगी प्रदर्शन

Sun, 01 Nov 2026 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
ABVP to hold a demonstration on November 4
फोटो
विज्ञापन

- राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए जमीन आवंटन और नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
- अभाविप कार्यालय देवपुरा में हुई बैठक में लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने चार नवंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन का एलान किया है। यह प्रदर्शन राजकीय डिग्री कॉलेज के लिए जमीन आवंटन और नशे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर होगा। अभाविप कार्यालय देवपुरा में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। परिषद के जिला संगठन मंत्री अमन सिंह तोमर ने छात्रहितों की अनदेखी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में सरकार के प्रतिबंध के बावजूद नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है। तोमर ने स्पष्ट किया कि इसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भूपतवाला कॉलेज के स्थायी भवन के लिए परिषद संकल्पित है। अभाविप नशामुक्त तीर्थ क्षेत्र के लिए हर संभव संघर्ष करेगी। नगर निगम में जमीन आवंटन का प्रस्ताव दो साल से लंबित है। सर्वानंद घाट के समीप की भूमि महाविद्यालय के लिए प्रस्तावित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में भूमि को पास किया गया था। इसके बावजूद कॉलेज भवन के लिए जमीन का आवंटन नहीं हो रहा है। इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में जमीन के तत्काल आवंटन की मांग की जाएगी।

छात्रसंघ अध्यक्ष सनी शर्मा ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर प्रस्तावित भूमि का आवंटन नहीं होता है तो परिषद एक उग्र आंदोलन शुरू करेगी। इस अवसर पर पारस कश्यप, मुस्कान चौधरी और परी श्रीवास्तव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed