फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   वाहन जब्त होने पर मेयर बैटरी रिक्शा में बोर्ड लगा भ्रमण पर उतरीं

वाहन जब्त होने पर मेयर बैटरी रिक्शा में बोर्ड लगा भ्रमण पर उतरीं

Thu, 14 Mar 2019 11:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
वाहन जब्त होने पर मेयर बैटरी रिक्शा में बोर्ड लगा भ्रमण पर उतरीं
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन ने मेयर अनीता शर्मा की सरकारी कार का अधिग्रहण कर लिया है। मेयर अनीता शर्मा अब बैटरी रिक्शा पर बैठकर शहर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने बैटरी शिक्शा पर एक बोर्ड लगाकर भाजपा की सरकार पर जानबूझकर परेशान करने और महिला जनप्रतिनिधि को अपमानित करने का भी आरोप लगाया है। बोर्ड पर भाजपा के नारे बेटी बचाओ, बेटी पढाओ का भी उल्लेख किया गया है।

मंगलवार की शाम को मेयर अनीता शर्मा के आवास से जिला प्रशासन ने उनको मिली सरकारी इनोवा कार का अधिग्रहण कर लिया। मेयर ने जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त से वार्ता करते हुए वाहन ले जाने का आर्डर मांगे। मेयर का कहना है कि जिलाधिकारी ने उन्हें कार दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन उसके बाद उनका फोन तक नहीं उठाया। इससे आहत होकर मेयर अनीता शर्मा ने बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा में बैठकर मध्य हरिद्वार, हरकी पैड़ी क्षेत्र, खड़खड़ी, भूपतवाला, सप्तऋषि का निरीक्षण किया। मेयर अनीता शर्मा का कहना है कि आचार संहिता के नाम पर सरकार की शह पर अधिकारी परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारे तो देती और दूसरी तरफ बेटियों का सम्मान नहीं किया जा रहा है है। सरकार बदले की भावना से काम कर रही है।
विज्ञापन


मेयर आचार संहिता का कर रही उल्लंघन
हरिद्वार। भाजपा के सप्तऋषि मंडल के पदाधिकारियों ने मेयर अनीता शर्मा पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। मंडल के महामंत्री पूरण पांडेय व तरुण नैयर ने मेयर को सलाह दी है कि बेहतर होगा कि वह सफाई कार्यों के साथ अन्य व्यवस्थाओं की ओर ध्यान दें। बैठक में दीपांशु विद्यार्थी, विदित शर्मा, गुलशन भसीन, हरीश शर्मा, सुंदर शर्मा, राजू मनोचा, चंद्रशेखर कुर्ल, सर्वेश्वर मूर्तिभट्ट, रवि चौहान आदि मौजूद रहे। दूसरी तरफ भाजपा की पार्षद मोनिका सैनी ने मेयर अनीता शर्मा पर आरोप लगाया कि वह कुछ अनावश्यक मामलों को बेवजह तूल दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मेयर कुछ कांग्रेसी नेताओं की कठपुतली बनकर रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed