{"_id":"5c8bec63bdec22142e749e43","slug":"41552673891-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंद्रा बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंद्रा बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज
विज्ञापन

- अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाओं के सहयोग होगा आयोजन
- शिविर में स्त्री, बाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ करेंगे मरीजों की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्था मानवाधिकार संरक्षण समिति की ओर से विश्व ग्लूकोमा सप्ताह के तहत शनिवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसमें बाल, स्त्री और नेत्र रोग विशेषज्ञ मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेंगे। आयोजकों ने शिविर में अधिक मरीजों को जांच कराकर निशुल्क सेवाओं को लाभ उठाने का आहृवान किया।
योगमाता पायलट बाबा हॉस्पिटल और ऋषिकुल आयुर्वेदिक के विशेषज्ञ मरीजों की जांच करेंगे। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुसूदन आर्य और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. विशाल गर्ग ने बताया कि शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डा. भरत सेठी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सलोनी गर्ग, नेत्र रोग डॉक्टर अरुण कुमार मरीजों की जांच करेंगे। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ग्लूकोमा टेस्ट निशुल्क होंगे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंद्रा बस्ती में सीएफए पब्लिक स्कूल के पास डी-18बी, सर्वमंगला आयुर्वेद भवन दिव्य शक्ति पीठ मां जानकी धाम में शिविर लगाया जाएगा।