फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गंगा की प्रदूषण मुक्ति को निकाली गई जनजागरण यात्रा

गंगा की प्रदूषण मुक्ति को निकाली गई जनजागरण यात्रा

Wed, 28 Mar 2018 12:11 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
गंगा की प्रदूषण मुक्ति को निकाली गई जनजागरण यात्रा
हरिद्वार।
विज्ञापन

गंगा में गिर रहे गंदे नालों को बंद करने और गंगा की प्रदूषण मुक्ति के लिए जन जागरण अभियान चलाते हुए गंगाभक्तों ने मंगलवार को दूधाधारी चौक से नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जनजागरण यात्रा निकार्ली। इस दौरान लोगों से गंगा को निर्मल और स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग की अपील की।

गंगा प्रेमी रामेश्वर गौड़ और स्पर्श गंगा अभियान के संयोजक शिखर पालीवाल के नेतृत्व में जनजागरण यात्रा हरकी पौड़ी से जूना अखाड़ा, मायादेवी मंदिर प्रांगण, अपर रोड, शहर कोतवाली, शिवमूर्ती चौक होते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंची। यहां सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि गंगा में गिर रहे गंदे नालों और सीवर से प्रदूषण बढ़ रहा है। नमामि गंगे को शुरू हुए तीन वर्ष हो गए हैं। धरातल पर अभी भी कार्य नही हो पाया है। महज कागजी और सरकारी घोषणा तक ही इसके अंतर्गत किये जाने वाले कार्य हो रहे हैं। गंदे नालो को अभी तक टेप नही किया जा सका है। वक्ताओं ने गंगा की प्रदूषण मुक्ति के मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाए। इस दौरान मां गंगा जागृति संस्था के प्रतिनिधि वीर गुर्जर, जान सेवा युवा समिति के विकास कुमार, मोहित, प्रीतिश, हिमांशु, आदित्य, रुद्र गिरि, मोहित गिरी, बादल, ललित, विपिन, आकाश, अनिकेत गिरि, राहुल, राजीव डंडरियाल, नवेश और नरेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed