फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   37 out of 40 diabetic patients do not know why they

Haridwar News: 40 में से 37 डायबिटीज मरीजों को नहीं पता क्यों आ रहे चक्कर

Sat, 03 Feb 2024 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
37 out of 40 diabetic patients do not know why they
I
विज्ञापन

I

I
I

I- अमर उजाला की ओर से आयोजित शिविर में सामने आए चौंकाने वाले तथ्य
I

I- किसी का 51 तो कई का 400 पर मिला शुगर लेवल, तत्काल इलाज की दी गई सलाहI



40 में से 37 डायबिटीज मरीजों को पता ही नहीं कि उन्हें चक्कर क्यों आ रहे हैं। न तो उन्हें बीमारी का पता है और न ही लक्षण और इसके खतरों की कोई जानकारी है। यह चौंकाने वाले तथ्य पिछले दिनों अमर उजाला की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सामने आए।



दरअसल, 30 जनवरी को अमर उजाला ने मैक्स अस्पताल के सहयोग से विकास कॉलोनी में स्वास्थ्य शिविर लगाया था। इसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। कुछ मरीजों की हालत तो इस कदर बिगड़ी मिली कि वह शुगर के मरीज तो हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह किस कारण से परेशान हैं। शिविर में जांच कराने आईं कई महिलाओं ने चिकित्सकों को बताया कि उन्हें अक्सर चक्कर आते हैं। घरवालों को भी बताया तो कमजोरी समझकर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। कई तो डॉक्टर की दी हुई गोलियां भी खा रही हैं, लेकिन उन्हें इसका वास्तविक कारण पता नहीं है।
विज्ञापन


यही नहीं कई वृद्ध महिलाएं जो 60 से 65 वर्ष के बीच में हैं, उन्हें भी इसी तरह की दिक्कत थी, लेकिन उन्होंने कभी परिजनों से भी इसका जिक्र नहीं किया। शिविर में एक मरीज की हालत तो यह थी कि शुगर लेवल 51 तक आ गया था। इस पर मैक्स की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंदिता ने कहा कि इन्हें तत्काल मीठा खिलाओ। करीब आधे घंटे की काउंसलिंग के बाद फिर से जांच कराई गई तो शुगर लेवल 112 पर आया। इसी तरह एक महिला का शुगर लेवल 400 से ऊपर देखकर चिकित्सक ने तत्काल इलाज का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iइलाज के लिए ज्यादातर हाई ब्लड प्रेशर और शुगर के मरीज आ रहे हैं। अधिक तनाव, खानपान में असंतुलन इसका प्रमुख कारण है। इससे बचाव के लिए खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना होगा। ज्यादा पेशाब आना, चक्कर आना, कुछ दूर चलने पर थकान या घबराहट होने होने पर तत्काल परीक्षण कराना चाहिए। नियमित व्यायाम भी फायदेमंद हो सकता है।

I

I
I

I- डॉ. स्वाति, फिजीशियन, जिला चिकित्सालय, हरिद्वारI

I
I

I
I

Iऐसे आहार, जिनसे शुगर अधिक प्रवाहित होती है, उन्हें त्यागना होगा। गेहूं के उत्पाद की अपेक्षा मोटे अनाज जौ, बाजरा, मक्का, मंडुआ चना आदि का प्रयोग करना होगा। यदि बैठकर ज्यादा काम करते हैं तो यह घातक है। ऐसे में योग, आहार और विहार पर ध्यान देना होगा। तनाव नहीं लेना है। योग और ध्यान अपनाना होगा। गंभीर स्थित में चिकित्सक की सलाह अनिवार्य है।
I

I- डॉ. रमेश चंद्र तिवारी, आयुर्वेदाचार्य, उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि परिसर ऋषिकुल, हरिद्वारI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed