फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   29 degree mercury made one feel the heat in Mussoorie

Haridwar News: मसूरी में 29 डिग्री पारे ने कराया गर्मी का अहसास

Tue, 13 Jun 2023 02:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
29 degree mercury made one feel the heat in Mussoorie
कैंपटी फॉल में अठखेलियां करते पर्यटक।
शहर में लगातार चढ़ते पारे ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। लगातार खिल रही चटख धूप के कारण सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे दिन में पर्यटक होटलों से बाहर नहीं निकले और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मालरोड सहित विभिन्न पर्यटक स्थलों पर दिन में बहुत कम पर्यटक नजर आए। वहीं, कैंपटी और धनोल्टी में भी लोगों को दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। कैंपटी में अधिकतम तापमान 32 और धनोल्टी में 29 डिग्री तक पहुंच गया है। कैंपटी फॉल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर झरने का आनंद ले रहे हैं। धनोल्टी निवासी देवेंद्र बेलवाल ने बताया कि दिन में मौसम में गर्मी का अहसास होने से पर्यटक होटलों में रहना पसंद कर रहे हैं। सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं। वहीं, पर्यावरणविद् विपिन कुमार का कहना है कि पहाड़ में तापमान बढ़ने का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल वार्मिंग है। अनियंत्रित निर्माण कार्यों और सिमटती हरियाली भी मौसम पर असर डाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed