{"_id":"5cb0d24ebdec22147337590d","slug":"21555092046-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसाखी स्नान पर्व के लिए रूट प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसाखी स्नान पर्व के लिए रूट प्लान तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
बैसाखी स्नान पर्व को लेकर यातायात प्लॉन लागू कर दिया गया है। शनिवार की रात से रविवार रात तक भारी वाहन राजमार्ग पर नहीं चल सकेंगे। यातायात का दबाव अधिक होने पर शहर के अंदर भी यातायात प्लॉन लागू करने की योजना है।
14 अप्रैल को होने वाले बैसाखी स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। विशेषकर यातायात प्लॉन पर पुलिस का पूरा फोकस है। शुक्रवार को एसपी यातायात मंजूनाथ टीसी ने यातायात प्लॉन लागू कर दिया। चूंकि शनिवार से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू होगी इसलिए शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक राजमार्ग पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। शहर के आउटर पर भारी वाहन को रोकने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसका पालन सख्ती से करने की भी हिदायत जारी की गई है। राजमार्ग पर शंकराचार्य चौक से लेकर दूधाधारी चौक तक ऑटो रिक्शा, विक्रम, ई रिक् शा, तांगा, साइकिल रिक्शा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। यातायात का दबाव अधिक होने पर देहरादून ऋषिकेश से आ रहे वाहन सीधे न आकर वॉया चीला मार्ग से होते हुए पहुंचेंगे। मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे वाहन नारसन से आकर फलोदा, खानपुर, लक्सर, फेरुपुर से होते हुए हरिद्वार आएंगे। बिजनौर से आ रहे यातायात को 4.2 किमी नहर पटरी से होते हुए गौरीशंकर पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। उनकी वापसी हनुमान मंदिर, चंडीघाट पुलिस चौकी से होते हुए सीधे हाईवे से होगी।