फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भगवान हनुमान बल बुद्धि व शक्ति प्रदान करते है: श्रीमहंत रविंद्र पुरी .. 19-03-06

भगवान हनुमान बल बुद्धि व शक्ति प्रदान करते है: श्रीमहंत रविंद्र पुरी .. 19-03-06

Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
भगवान हनुमान बल बुद्धि व शक्ति प्रदान करते है: श्रीमहंत रविंद्र पुरी  .. 19-03-06
हरिद्वार।
विज्ञापन

धर्मनगरी और आसपास के इलाकों में हनुमान जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने हनुमान के मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। कई जगह भंडारे में लगाए गए। मंदिरों में सुबह से शाम तक लोगों की भारी भीड़ देखी गई। शाम के समय आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
हनुमान घाट स्थित मारुतिनंदन के मंदिर में सवेरे से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। श्रवणनाथ मठ के बैरन तले भव्य आरती उतारी गई । कनखल के दक्ष मंदिर प्रांगण स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। अवधूत मंडल के दोनों हनुमान मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भूपतवाला में हनुमान भक्त मंडल ने रामानंद वाटिमा में पूजा समारोह आयोजित किया। इस समारोह में महामंडलेश्वर प्रेमदास, चिंद विलासा नंद, मोहन दास रामायणी, ऋषिश्वरानंद, सतीचंद्र शर्मा आदि ने भाग लिया। ज्वालापुर फाटकवाडा के प्राचीन हनुमान मंदिर में परंपरागत रूप से पूजा अर्चना दिनभर चलती रही। आर्यनगर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में भी बजरंगबलि के दर्शनार्थ श्रद्धालु पहुंचे रहे।
विज्ञापन

पंचायती श्री निरंजनी अखाड़ा के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर हनुमान घाट हरिद्वार की ओर से हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम सेमनाया गया। भगवान हनुमान की पालकी शोभा यात्रा बैंड बाजों और राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियों से निकाली गई। हनुमान घाट से शोभा यात्रा सब्जी मंडी, अपर रोड, पोस्ट ऑफिस, मोती बाजार, बड़ा बाजार, गऊ घाट होते हुए हनुमान मंदिर पहुंची। इस अवसर पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने जन्मोत्सव में पधारे श्रद्धालु भक्तों को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, रामरतन पुरी महाराज, कृष्ण शर्मा, श्याम अरोड़ा, सूरज गुप्ता, सुनील, आकाश बंसल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
हनुमान की शक्ति संसार में अपरंपार
श्यामपुर। श्री बालाजी धाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने श्री हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि पवन पुत्र हनुमान बजरंग बली की शक्ति संसार में अपरंपार है। श्यामपुर कांगड़ी गाजीवाली स्थित बाला जी धाम के परमाध्यक्ष एवं हिंदू रक्षा सेना व सनातन धर्म महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने कहा कि बाला जी धाम के चतुर्थ वार्षिकोत्सव में कई प्रांतों के श्रद्धालु भक्तों ने बालाजी धाम मंदिर में जो पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की है। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। इस मौके पर विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, स्वामी सत्यव्रतानंद महाराज, योगी श्रद्धानन्द, स्वामी अवधपुरी, स्वामी अशोकानंद महाराज, स्वामी शिवानंद, महंत बिहारी शरण, स्वामी पूर्णानंद, स्वामी आत्मानंद, महंत दुर्गादास आदि उपस्थित रहे।
-------------------
श्रीराम नाम विश्व बैंक समिति ने मनाई जयंती
हरिद्वार। श्रीरामनाम विश्व बैंक समिति के तत्वावधान में हनुमान जयंती का महोत्सव मनाते हुए रामधूनी, सुंदरकांड व भजनों के साथ नगर कीर्तन निकाला गया। कार्यक्रम में सुमित तिवारी, अंशुल श्रीकुंज, राजेंद्र राय, तरुण नैयर, महेश शर्मा, गोपाल गर्ग, गंगाशरण चंदेरिया, आशीष शर्मा आदि मौजूद थे।
-------------------
वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
हरिद्वार। श्री सिद्धबली हनुमान मंदिर फुटबाल ग्राउंड राज विहार में हनुमान जयंती के मौके पर सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा स्वास्थ्य, गंगा स्वच्छता, पुलिस सेवा, सैन्य सेवा में अनुकरणीय योगदान देने वाले अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंदिर के स्वामी आलोक गिरि महाराज व स्वामी लखन गिरि महाराज ने कहा कि भगवान हनुमान के नाम का जाप करने से दुख दर्द दूर हो जाते हैं। कार्यक्रम में महंत प्रेमदास महाराज, महंत अमर गिरि महाराज, महंत दिनेश गिरि, महंत रविंद्र पुरी, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत कुलदीप गिरि, महंत सुमेर गिरि, महंत दर्शन गिरि, अवंतिका गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, विहिप नेता नितिन गौतम, पंडित अधीर कौशिक, डॉ. विशाल गर्ग आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर राजागार्डन में हनुमान चौक स्थित हनुुमान मंदिर का जीर्णोद्वार एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ। जिसमें श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलश्वर स्वामी विज्ञानानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि जिस स्थान पर नित्यप्रति हनुमान चालीसा का पाठ होता है वहां रोग, दोष, दु:ख एवं दरिद्रता का शमन हो जाता है।
--------------------------
मां अंजनी देवी मंदिर में पूजा अर्चना
हरिद्वार। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अंजनीदेवी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रथम बार हनुमान जन्मोत्सव व सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डा. आशीष गौतम ने कहा कि जब देश में सभी लोग शिक्षित पवित्र व धनवान होंगे तो देश रामराज्य बन जाएगा। इस मौके पर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, महंत सतीश गिरि, महंत हरीश गिरि, महंत गिरीश गिरि, भारत माता मंदिर के श्रीमहंत ललितानंद गिरि, बालव्यास आयुष कृष्ण नयन, उदासीन अखाडे़ के कोठारी श्रीमहंत प्रेमदास महाराज, महंत गंगादास, महंत राजेश गिरि, महन्त प्रेमदास, जगदीशलाल पहावा, डा. जितेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
--------------
धनौरी में निकाली शोभायात्रा
धनौरी। श्री बालाजी मंदिर समिति की ओर से हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हनुमान के पंचमुखी रूप, भव्य राम दरबार की झांकियों को शामिल किया गया था। इस दौरान शोभायात्रा में शामिल लोगों ने भगवान हनुमान को लड्डओं का भोग सहित मीठा पान, सिंदूर व बूंदी का प्रसाद चढ़ाया। प्रांतीय धर्म जागरण प्रमुख ऋतुराज ने कहा कि संकट मोचक हनुमान सेवा समर्पण, बुद्धिमता व मर्यादा के देवता हैं। उनका उदार चरित्र, सहज सेवा भाव, निष्ठा व समर्पण ही उन्हें महावीर की उपाधि प्रदान करता है। कार्यक्रम मे स्वामी रविंद्ररानंद महाराज, पंकज, कुलदीप, सूरज, विवेक, शुभम, सोनू, आशीष, मोहित, योगेश, पुलकित, सचिन, ललि, अम्बरीष, मनोज, सुनील आदि मौजूद रहे।

झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा
बहादराबाद। बजरंग बली हनुमान जयंती पर हिंदू जागरण मंच द्वारा विशाल शोभायात्रा ग्राम रावली महदूद में निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम परिवार, पवन पुत्र हनुमान, भगवान राधा कृष्ण तथा भगवान शंकर की झांकियों को शामिल किया गया था। शोभायात्रा बैरियर छह से प्रारंभ होकर गांव के बीच से होकर महादेवपुरम में मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर भूपेंद्र सैनी, विनीत चौहान, सुमित पाल, राकेश पाल, लाला, गोलू, सुंदरपाल, रोहित पाल, दीपक पाल, जोगिंद्र पाल, शिव कुमार, नवीन पाल, मोनि पाल, गगन कुमार और तरुण कुमार आदि भक्त शामिल रहे।
---------------------
बल बुद्धि के दाता है संकटमोचन हनुमान: कैलाशानंद ब्रह्मचारी
हरिद्वार। सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि संकटमोचन श्री हनुमान सेवा व भक्ति के प्रतीक है। जिन्होंने आठों सिद्धियां व नव निधियां प्राप्त है जो कि केवल रामनाम लेने मात्र से ही प्रसन्न हो जाते है। राम भक्तों का कल्याण करते है। सभी को मिलकर महावीर हनुमान का जन्मोत्सव पर्व राम नाम के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की अटूट भक्ति में महावीर हनुमान ने अपना जीवन व्यतीत किया जो पूरे विश्व में एक मिसाल कायम करता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धाभाव से संकटमोचन हनुमान की की गई पूजा अर्चना से मनुष्य का जीवन भव सागर पार हो जाता है और उसके जीवन से सभी कष्टों का विनाश हो जाता है क्योंकि महावीर बजरंग बली बल, बुद्धि विद्या के दाता है।

---------------
अंजनी मंदिर में की पूजा अर्चना
श्यामपुर। चंडी देवी मंदिर के पास पर्वत पर बसे माता अंजनी मंदिर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में इसके लिए विशेषपूजा-अर्चना का आयोजन किया गया था। जिसमें हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने भी मंदिर में माथा टेका। माता अंजनी चैरिटेबल के अध्यक्ष महंत सतीश गिरी ने बताया कि माता अंजनी मंदिर में जो भक्त पूजा-अर्चना करता है, उसे जीवन मे कोई कष्ट नही होता है। इस दौरान मंदिर के पुजारी गजानंद जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed