{"_id":"5a7b38ad4f1c1b8b268b900b","slug":"21518024877-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात में बाधा पहुंचाने वाले कब्जेदारों से सख्ती से निपटे पुलिस- एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात में बाधा पहुंचाने वाले कब्जेदारों से सख्ती से निपटे पुलिस- एसएसपी
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
बहादराबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग समेत तमाम स्थानों पर आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए एसएसपी कृष्ण कुमारवीके ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव मांगे। बैठक में एसएसपी पुलिस को साफ तौर पर निर्देशित किया कि सभी अतिकक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाकर जाम की समस्या से निजात दिलाएं।
एसएसपी से थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में कब्जेदारों की ओर से खुद अतिक्रमण हटाने पर पुलिस सख्ती से अतिक्रमण हटाए। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने मौके पर जाकर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जहां अतिक्रमण की वजह से दुर्घटनाएं हो रही हैं। एसएसपी ने बस अड्ड़ा, टेंपो स्टैंड, काली मंदिर तिराहे से लेकर पुराने थाने तक अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। कहा कि अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर सख्ती से निपटा जाए। उन्होंने कहा कि वाहनों के लिए पुराने थाने एवं ब्लॉक बहादराबाद के पास पार्किंग के लिए जगह दी जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी से भी वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके थाने में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों से भी रूबरू हुए। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण के भी सुझाव दिए। बैठक के दौरान कनखल के सीओ की ओर से यातायात नियमों की जानकारी दी गई। बैठक में एसपी सिटी ममता बोहरा, एसपी क्राइम मंजुनाथ टीसी, सीओ कनखल मनोज कत्याल, सीओ यातायात बीपी डबराल, कृष्ण कुमार जाटव, थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी, शांतरशाह चौकी प्रभारी ठाकुर सिंह भंडारी, रविंद्र सैनी, नीरज प्रधान, निर्लेश चौहान, चंदन चौहान, ऋषिपाल सिंह इरशाद, संजय चौहान, सुखवीर सिंह, मुकेश सैनी, यामीन प्रधान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन