फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   2.91 lakh cheated in the name of getting loan passed

लोन कराने के नाम पर 2.91 लाख की ठगी

Wed, 21 Sep 2022 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:45 AM IST
सार

मुद्रा ऋण योजना में 14 लाख 50 हजार रुपये का सात फीसदी की दर से लोन दिलवाने का झांसा देकर चार लोगों ने एक व्यक्ति से 2.91 लाख रुपये की ठगी कर ली।जिसने उसका ऋण स्वीकृत करवाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
2.91 lakh cheated in the name of getting loan passed

विस्तार

मुद्रा ऋण योजना में 14 लाख 50 हजार रुपये का सात फीसदी की दर से लोन दिलवाने का झांसा देकर चार लोगों ने एक व्यक्ति से 2.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक कृष्णा विहार कालोनी डैंसो चौक सिडकुल निवासी राजेंद्र कुमार प्रजापति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी आर्थिक हालत खराब थी। वह बैंक से ऋण लेना चाहता था। लेकिन बैंक से लोन नहीं मिल रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात अश्विनी कुमार से हुई। जिसने उसका ऋण स्वीकृत करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि अश्वनी ने 14 लाख 50 हजार रुपये का लोन सात फीसदी की ब्याज दर से स्वीकृत कराने के एवज में 2 लाख 91 हजार रुपये ले लिए। अश्विनी ने करतार बख्त, मीनाक्षी और नीरज से लोन कराने वाले अधिकारी बताकर मिलवाया था। लोन नहीं होने पर जब सभी लोगों से संपर्क किया गया तो उसके साथ बदसलूकी की। जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल ने बताया कि इस मामले चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed