{"_id":"5c8bec6dbdec22142a71f5d4","slug":"191552673901-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि प्रशासन ने छात्रों की अधिकांश मांगे मानी: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि प्रशासन ने छात्रों की अधिकांश मांगे मानी: कुलपति
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि विवि में छात्र संघ ने 19 सूत्री मांगों को लेेकर ज्ञापन दिया था। जिस पर गंभीरता से विचार-विर्मश करते हुए विवि प्रशासन ने छात्रों की अधिकांश मांगों को पूरा कर दिया गया है। इसके साथ ही कुलपति कार्यालय में गाली-गलौज करने वालों के छात्रों को नोटिस देकर उनका जवाब तलब किया जा रहा है।
विवि के सीनेट हॉल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कुलपति प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि विवि में छात्रों की 75 प्रतिशत उपस्थिति, विवि में राष्ट्र ध्वज लगाए जाने के संबंध में धनराशि की स्वीकृत हेतू विश्वविद्यालय अनुुदान आयोग पत्र भेज दिया गया है। साथ ही छात्रावासों का वार्षिक शुल्क कम किए जाने, शोध छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की व्यवस्था करना आदि मांगों को वित्त समिति और रिचेकिंग फीस पांच सौ रुपये किए जाने, छात्रों के लिए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था आदि मांगों को परीक्षा समिति को भेज दिया गया है। जिस पर गंभीरता से विचार-विमार्श करते हुए छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा। विवि के स्नातक के छात्रों को स्नातकोत्तर में 7 प्रतिशत आरक्षण, गेस्ट हाऊस में छात्रों के परिजनों के लिए दो कमरों का आवंटन किए जाने आदि मांगों को विचार किया जा रहा है। वहीं विवि के पुस्तकालय में करीब तीन लाख किताबें है। जो छात्रों के अध्ययन के लिए प्रयाप्त है। उन्होंने बताया कि विवि में शिक्षकों के सम्मान के लिए पूर्व कठोर से कठोर कदम उठाने के लिए तैयार है। विवि में शैक्षणिक माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुलपति कार्यालय में जबरन घुसकर गाली-गलौज, तोड़फोड़ और अभद्र व्यवहार करने वालों छात्रों के खिलाफ कानूूनी कार्रवाई के खिलाफ थाने में तहरीर भी दे दी गई है।