फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   .गुरुकुल विवि में छात्रों का हंगामा, तोड़फोड़

.गुरुकुल विवि में छात्रों का हंगामा, तोड़फोड़

Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
.गुरुकुल विवि में छात्रों का हंगामा, तोड़फोड़
हरिद्वार।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया और कक्षाओं को बंद करके कुछ विभागों में तोड़फोड़ कर दी। छात्र संघ अध्यक्ष गुट के छात्रों ने कुलपति आवास में घुसकर वहां भी तोड़फोड़ की कोशिश की। पुलिस ने तोड़फोड़ कर रहे छात्रों को लाठियां फटकार कर हटाया।

गुरुकुुल कांगड़ी विश्वविद्यालय परिसर में माहौल शनिवार को उस समय और उग्र हो गया जब छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर समर्थित छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विवि के कई विभागों में प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की। शनिवार को छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ाने और फेल हुए छात्रों की परीक्षा कापियों की रि-चैकिंग की मांग को लेकर कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया। कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर कुछ छात्रों ने मानविकी संकाय के गेट को तोड़ दिया, साथ ही छात्रों बीफार्मा सहित कईं विभागों में पहुंचकर वहां भी तोड़फोड़ की। विक्रम भुल्लर सहित कुछ छात्रों ने कुलपति आवास पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। कुछ छात्र कुलपति आवास की दीवार फांद कर अंदर पहुंच गए। सुरक्षा गार्डों ने छात्रों केे अंदर जाने से रोकने का प्रयास किया, पर छात्रों ने उनकी एक न सुनी। मामले की सूचना पर पुलिस ने तोड़फोड़ कर रखे छात्रों को लाठियां भांजकर दौड़ाया। छात्र नेता अजय चौहान ने बताया कि छात्रों का अहित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर अभिनव पंवार, रचित सोनी, भूपेंद्र सिंह, सिद्धाथरष़, मोहित देशवाल, सागर, राहुल पाल, शशिकांत चौधरी, अनूप कुमार, गौरव पंत, रामअवतार, साहिल चौधरी, नकुल चौहान आदि छात्र मौजूद थे। कुलपति सुरेंद्र कुमार ने बताया कि छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी विवाद चल रहा है। फार्म जमा करने की तारीख पांच अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed