फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   18 million will repair Gangnhr

18 करोड़ से होगी गंगनहर की मरम्मत

Sat, 30 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 30 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। ज्वालापुर से रुड़की तक जगह-जगह क्षतिग्रस्त उत्तरी खंड गंगनहर एवं अपर गंगनहर की मरम्मत का कार्य 18 करोड़ रुपये की लागत से होगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुुरानी नहर की मरम्मत के लिए 11 करोड़ और नई अपर गंगनहर की मरम्मत के लिए 7 करोड़ रुपये की लागत की दो परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विज्ञापन

उत्तरी खंड गंगनहर रुड़की, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के अधिशासी अभियंता सीबी यादव ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में धनराशि अवमुक्त होने पर नहर मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दोनों नहरों की हालत इस समय काफी खस्ता है। उत्तराखंड बनने के बाद ज्वालापुर से रुड़की तक उत्तराखंड की सीमा में लगभग 23 किलोमीटर नहर पर वर्ष 1998 के बाद एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया है। धनौरी, पिरान कलियर, पथरी पावर हाउस क्षेत्र में नहर की हालत खराब है। कटाव होने से नहर की पत्थरों की पक्की दीवारें टूट गई हैं। नहर पर बने घाट भी कटाव की भेंट चढ़ गए हैं। पक्की नहर पर पेड़ खड़े हो गए हैं जिनसे कटाव का खतरा है।  
विज्ञापन


कर्नल कौटले द्वारा बनाई गई कच्ची उत्तरी खंड गंगनहर के मरम्मत की परियोजना 11 करोड़ और पक्की अपर गंगा कैनाल मरम्मत की सात करोड़ रुपये लागत की परियोजना स्वीकृत हो चुकी है। टूटी नहरों को ठीक करने के लिए नहर के गेटों की भी मरम्मत कराई जानी है। पेड़ों को जड़ सहित हटाया जाना है ताकि कटाव न हो। मार्च में बजट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुशील यादव, सहायक अभियंता, उत्तरी खंड गंगानहर हैडवर्क, हरिद्वार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed