फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   स्थानीय प्रत्याशी कोई मुद्दा नहीं: किशोर

स्थानीय प्रत्याशी कोई मुद्दा नहीं: किशोर

Fri, 15 Mar 2019 11:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्थानीय प्रत्याशी कोई मुद्दा नहीं: किशोर
किशोर उपाध्याय (पगड़ी में) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा चुनावों में बाहरी और स्थानीय प्रत्याशी कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट मांगना हर आदमी का अधिकार है। इस दौरान उनका दर्द भी छलका और बोले कि राज्यसभा को लेकर तीन बार मेरे साथ नाइंसाफी हुई है। उनका कहना है कि मैं दावेदार तो नहीं हूं लेकिन पार्टी कहेगी तो कहीं से भी चुनाव लडू़ंगा ।

किशोर उपाध्याय शुक्रवार को यहां एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से एकता बनाने का आग्रह करते हुए दावा किया कि चुनावों से पहले ऐसा बाहरी और स्थानीय का मामला सामान्यतया होता है। प्रत्याशी घोषित होते ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए कहा कि जनता से जुड़े सभी मुद्दों पर भाजपा सरकार विफल साबित हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। एयर स्ट्राइक का चुनाव से कोई सरोकार नहीं होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को नुकसान और कांग्रेस को लाभ होगा क्योंकि कांग्रेस जनता से सीधे जुड़े मुद्दे उठा रही है। किशोर उपाध्याय ने राज्य की पांचों सीटें जीतने का दावा भी किया। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed