फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सरकार चुनी तो जाएगी पर, बैठेंगी कहां

सरकार चुनी तो जाएगी पर, बैठेंगी कहां

Thu, 15 Nov 2018 12:54 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सरकार चुनी तो जाएगी पर, बैठेंगी कहां
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

एक लाख 89 हजार मतदाता 18 नवंबर को स्थानीय सरकार (नगर निगम बोर्ड) के चुनाव के लिए मतदान करेंगे। 20 को मतगणना के साथ ही तय हो जाएगा कि नयी सरकार कांग्रेस की बनेगी या भाजपा की। सरकार चुने जाने के बाद बड़ा सवाल यह है कि सरकार बैठेंगी कहां ? मेयर सहित 61 सदस्यीय सरकार के बैठने तथा काम करने के लिए कार्यालय और अधिवेशन बुलाने के लिए सभागार (हाल) ही नगर निगम प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं है।
नगर निगम हरिद्वार का टाउन हाल भल्ला स्टेडियम के पास ही है। इसके पास ही नगर निगम का नया तीन मंजिला कार्यालय भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले कार्यालय भवन का शिलान्यास शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक चुनाव आचार संहिता लागू होने के दिन ही कर चुके हैं। नए भवन के निर्माण जब भी शुरू होगा उसके तैयार होने में कम से कम डेढ़ से दो साल का समय लगना तय है। तब तक नई सरकार कहां बैठेगी यह सवाल भाजपा हो या कांग्रेस या अन्य कोई पार्टी हर किसी के जहन में उठ रहा है। हालांकि फिलहाल नगर निगम प्रशासन नयी चुनी जाने वाली सरकार को जीर्ण-शीर्ण टाउन हाल में ही शपथ दिलाने की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए टाउन हाल में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। वहीं नई सरकार का पहला अधिवेशन (बैठक) कहां होगा यह अभी तक भी तय नहीं है।
विज्ञापन

तीस सदस्य भी नहीं बैठ पाते थे
निर्वतमान नगर निगम बोर्ड में मेयर सहित 31 सदस्य थे। नगरपालिका से उसे जो सभागार मिला था उसमें 30 सदस्य भी बैठ नहीं पाते थे। सरकार से मनोनीत सदस्यों को तो कुर्सी के हत्थे पर बैठना पड़ा। क्योंकि कुर्सी लगाने के लिए भी जगह नहीं थी। अब सदस्यों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। बोर्ड के अधिवेशन में नगर निगम के साथ ही कई अन्य विभागों के अधिकारियों तथा नगर निगम के स्कूल-कालेजों के प्रिंसिपल भाग लेते हैं। कम से कम 150 लोग बैठक के समय उपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक नगर निगम का नया कार्यालय भवन का निर्माण नहीं हो जाता है तब तक शपथ ग्रहण से लेकर अधिवेशन तक सभी गतिविधियां टाउन हाल से की जाएगी। टाउन हाल नगर निगम की संपत्ति है। उसको शपथ ग्रहण के लिए ठीक कराया जा रहा है।
-डॉ. ललित नारायण मिश्रा नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed