फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बंगाल में अगली सरकार ममता की नहीं, बल्कि भाजपा की होगी

बंगाल में अगली सरकार ममता की नहीं, बल्कि भाजपा की होगी

Tue, 28 May 2019 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बंगाल में अगली सरकार ममता की नहीं, बल्कि भाजपा की होगी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार। पश्चिम बंगाल में भाजपा की सांसद सीट बढ़ने पर उत्साहित प्रदेश अध्यक्ष एवं मेदिनीपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद दिलीप घोष ने दावा किया कि बंगाल में इस बार ममता की नहीं बल्कि भाजपा की सरकार बनेगी और प्रत्येक क्षेत्र का विकास होगा। उन्होंने मंदिरों में पूजा अर्चना कर प्रदेश के साथ देश की खुशहाली की दुआ मांगी।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष और मेदिनीपुर लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद दिलीप घोष के साथ तीन अन्य सांसद रविवार की देर रात हरिद्वार पहुंचे। उनके साथ रायगंज लोकसभा की सांसद देबाश्री चौधरी, पुरलिया के सांसद ज्योर्तिमय मेहतो, झारखंड के राज्यसभा सांसद समीर उरांव के साथ कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा के 18 सांसद बनने पर हरकी पैड़ी पर ब्रह्कुंड में गंगा स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने गंगा सभा के कार्यालय में सभा के पदाधिकारियों से वार्ता की। गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा एवं तीर्थ पुरोहित एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने गंगा सभा के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद पूर्व मेयर मनोज गर्ग के साथ सभी सांसद एवं कार्यकर्ता मनसा देवी एवं चंडी देवी मंदिर में पहुंचे और पूजा अर्चना की। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में पिछली लोकसभा में एक सांसद जीतकर संसद में पहुंचा और वोट प्रतिशत 13 रहा था, लेकिन इस बार बंगाल में 18 सांसद जीतकर आए और मत प्रतिशत 42 तक पहुंच गया। इसका संकेत है जनता को ममता की योजना नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन, विकास पसंद आया। जनता ने साफ कर दिया है कि इस प्रदेश में ममता नहीं बल्कि भाजपा की राज्य सरकार बनेगी। पुरलिया के सांसद ज्योर्तिमय महतो ने कहा कि भाजपा की नीति है कि कार्यकर्ता उनके पास नहीं, बल्कि वे कार्यकर्ताओं के पास जाएंगे। मनसा देवी पर ट्रस्टी प्रदीप शर्मा ने और चंडी देवी मंदिर पर प्रबंधक महंत रोहित गिरि ने पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर रायगंज लोकसभा संयोजक प्रदीप मिश्रा, सेवा भारती के पवन मंगला, पुरलिया के जिलाध्यक्ष विद्याधर चक्रवर्ती, एबीवीपी के पूर्व संगठन मंत्री सुनील सिंह, सुनील कोरी, अनिल, विजय शर्मा, राजन खन्ना आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed