फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मोदी ने नीति और नीयत से जीता देश का दिल: रामदेव

मोदी ने नीति और नीयत से जीता देश का दिल: रामदेव

Thu, 23 May 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
मोदी ने नीति और नीयत से जीता देश का दिल: रामदेव
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीति, नीयत और चरित्र से देश का विश्वास जीता है। मोदी के पास देश को अमेरिका और चीन समेत यूरोप के सभी देशों से आगे ले जाने का विजन है। उन्होंने इसे क्रियान्वित भी करके दिखाया है। देश अब नए मोड़ पर आ गया है।
बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वामी रामदेव ने प्रचंड बहुमत मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व पर लोगों ने भरोसा जताया है। मोदी की नीति, नीयत, चरित्र और विजन ने देश को नई दिशा और नया भरोसा दिलाया है। उन्होंने देश को जो सपने दिखाए हैं कि वे अगले 20 सालों में देश को जापान, अमेरिका, चीन और ब्रिटेन से आगे ले जाएंगे उस पर लोगों ने पूरी तरह भरोसा किया है। स्वामी रामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पास ऐसा करने का विजन और जज्बा है। एक व्यक्ति अपने पुरुषार्थ और काम करने की क्षमता से देश का कायाकल्प करने में जुटा है। भाजपा के लिए मौजूदा दौर को स्वर्णिम दौर बताते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अक्सर कहते रहे हैं कि वे भाजपा को अजेय बनाना चाहते हैं, उन्होंने ऐसा करके भी दिखा दिया। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष को कम से कम 15 से 20 साल तक अनुलोम विलोम और कपालभाति करनी होगी।
विज्ञापन

नई सरकार से नई उम्मीदों की बात पूछने पर स्वामी रामदेव ने कहा कि देश में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 जैसेे मुद्दे हैं लेकिन अभी तक गाय, गंगा, गायत्री जैसे मुद्दों की अनदेखी करने वालों को भी अपने एजेंडे पर दोबारा सोचना होगा। रामदेव ने कहा कि देश को एक बार फिर राष्ट्रवादियों की सरकार मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed