{"_id":"5b33d7194f1c1bda6e8ba472","slug":"151530124057-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी आए तो नहीं मिलेगा स्पेशल अधिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी आए तो नहीं मिलेगा स्पेशल अधिमान
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना पर सवाल उठाने वाले शांतिकुंज के प्रमुख डा. प्रणव पंड्य़ा ने इस बार कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल शांतिकुंज आते हैं तो उन्हें शाह की तरह कोई विशिष्ट अधिमान नहीं मिलेगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि राहुल गांधी की शक्ल उन्हें अच्छी नहीं लगती तथा कांग्रेस की नीतियां उन्हें पसंद नहीं है।
आचार्य सभा की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता में डा. पंड्या ने गंगा की निर्मलता और संरक्षण के लिए केंद्र की योजनाओं पर फिर निशाना साधा और कहा कि इस बारे में अभी और काम किए जाने की जरुरत है। पर्यावरण संरक्षण को समय की बड़ी जरूरत बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए सामूहिक रूप से काम करना होगा। भाजपा से नाराजगी और वर्ष 2019 के लिए समर्थन का भरोसा न देने के एक सवाल पर पांड्या ने कहा कि वे नाराज नहीं हैं। लेकिन उन्हें जो भी इशारा करना था वो उन्होंने भाजपा को कर दिया है। भारत को महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित देश बताए जाने को भी उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि ऐसे हालात बिल्कुल नहीं हैं।
उसने पूछा गया कि अगर अमित शाह की तरह ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शांतिकुंज में उनसे मिलने आएंगे तो उनका क्या स्टैंड रहेगा। इस पर पंड्या ने कहा कि राहुल गांधी जब चाहे अन्य लोगों की तरह मिलने आ सकते हैं। शांतिकुंज में काफी लंबी लाइन लगती है। वे अगर आते हैं तो उन्हें अमित शाह की तरह का विशेष अधिमान (स्पेशल ट्रीटमेंट) नहीं दिया जाएगा। पंड्या ने कहा कि राहुल गांधी की शक्ल और कांग्रेस की नीतियां उन्हें अच्छी नहीं लगती।