फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   घटिया एलईडी लाइट देने वाली फर्म का भेजा नोटिस

घटिया एलईडी लाइट देने वाली फर्म का भेजा नोटिस

Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
घटिया एलईडी लाइट देने वाली फर्म का भेजा नोटिस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम को सार्वजनिक पथ-प्रकाश के लिए घटिया एलईडी की आपूर्ति करने पर नोएडा की फर्म को नगर आयुक्त ने नोटिस भेजा है। कंपनी की अनुुबंध की शर्तों के अनुसार खराब व घटिया लाइटों को सात दिन के अंदर ठीक करने व बदलने का निर्देश दिया गया है। कंपनी ने खराब लाइटों को ठीक नहीं किया तो नगर निगम उसकी धरोहर जब्त कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करेगा।

जिलाधिकारी एवं नगर निगम प्रशासक दीपक रावत के संज्ञान में भी यह मामला आया था और उन्होंने नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। नगर निगम के पथ-प्रकाश विभाग के प्रभारी तथा कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला ने बताया कि मेफेेर नोएडा की फर्म को 45 एवं 70 वाट की 1500 एलईडी लाइट की आपूर्ति करने का ठेका दिया गया था। नगर निगम के पथ-प्रकाश विभाग के लाइनमैनों तथा नागरिकों ने भी फर्म की लाइटों के घटिया होने तथा अधिकतर के बंद होने की शिकायत की थी। लाइनमैनों की लिखित शिकायत के बाद कंपनी को अनुबंध की शर्तों के अनुसार सात दिन के अंदर खराब लाइटों को बदलने व ठीक करने का नोटिस दिया गया है। फर्म खराब लाइटों को बदलती नहीं है और जो बंद हैं उन्हें ठीक नहीं कराती है तो भी ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed