फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गोल्डन बाबा पर मकान बेचकर दोबारा कब्जाने का आरोप

गोल्डन बाबा पर मकान बेचकर दोबारा कब्जाने का आरोप

Mon, 27 Aug 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
गोल्डन बाबा पर मकान बेचकर दोबारा कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। दिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने गोल्डन बाबा पर हरिद्वार में स्थित अपनी कोठी बेचने के बाद उस पर दोबारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को इस बारे में शिकायती पत्र देकर इंसाफ की मांग की गई। जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं।
दिल्ली निवासी गुरप्रीत सिंह ने जिलाधिकारी के जनता मिलन कार्यक्रम में शिकायत करते हुए बताया कि गोल्डन बाबा ने बिल्केश्वर कॉलोनी स्थित अपना मकान उन्हें विगत जुलाई में बेचा। जिसकी रजिस्ट्री भी गुरप्रीत सिंह के नाम हो गयी थी। गुरप्रीत ने बताया कि उसके पिता की अचानक तबियत खराब होने पर उसके परिवार को उनकेे इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ा। उनकी गैर मौजूदगी में गोल्डन बाबा ने मकान का ताला तोड़कर अपना कब्जा जमा लिया है। अब बाबा के अनुयायियों से उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। जिलाधिकारी ने मामले को धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दूसरी ओर, गोल्डन बाबा ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि अभी गुरप्रीत ने पूरा पैसा नहीं दिया है। उसे बकाया पैसा देना है जिसका विवाद कोर्ट में भी विचाराधीन है। कब्जा करने का आरोप गलत है। उन्होंने बताया कि अभी तो कब्जा दिया ही नहीं गया है जब पूरा पैसा आ जाएगा तभी कब्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed