{"_id":"5a7b38ab4f1c1ba0268b8ea6","slug":"141518024875-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट गोदाम में आग लगने लाखों का सामान राख, गोदाम में सो रहे मजदूरों ने भागकर बचायी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंट गोदाम में आग लगने लाखों का सामान राख, गोदाम में सो रहे मजदूरों ने भागकर बचायी जान
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्यामपुर गांव में टेंट गोदाम में अचानक आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि गोदाम में सो रहे मजदूर आग की चपेट में आने से बच गए, वरना बड़ा हादसा हो जाता। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी।
घटनाक्रम के मुताबिक श्यामपुर गांव स्थित लखेड़ा टेंट हाउस मंगलवार रात करीब एक बजे अचानक आग लग गई। पहले तो किसी को कुछ पता नहीं ही चला। आखिरकार जब आग ने विकराल रूप धारण किया तो दुकान के अंदर सो रहे मजदूरों को घटना की जानकारी हुई। आग लगने की जानकारी मिलते ही सारे मजदूर जान बचाकर निकल भागे। मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मौके पर उपस्थित संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी तो दमकलकर्मी गाड़ियों के साथ आनन फानन में मौके पर पहुंचे। काफी जद्दोजहद के बाद जैसे- तैसे आग पर काबू पाया गया। हालांकि तक तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी। टेेंट कारोबारी सोनू लखेड़ा के मुताबिक आग से लगभग सात सात लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन