फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भाजपा सरकारों ने किसानों को छला: राठी

भाजपा सरकारों ने किसानों को छला: राठी

Fri, 25 Jan 2019 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकारों ने किसानों को छला: राठी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुशील राठी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान कांग्रेस 28 जनवरी को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना देगी।

शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में किसानों की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश सरकार किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करने के बजाय उन्हें छल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। तीन प्रदेशों में सरकार बनते ही वादे पर अमल करते हुए किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया। भाजपा लगातार झूठे वादे कर किसानों को ठग रही है। किसान कांग्रेस को किसानों के प्रति गंभीर बताते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना पटोले देशभर में यात्रा कर रहे हैं। 30 जनवरी को दिल्ली में राजघाट पर यात्रा के समापन पर लाखों किसान शामिल होंगे। जिला पंचायत उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राव आफाक अली ने कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चो पर विफल साबित हुई है। पिछले पांच साल में किसानों की समस्याओं का समाधान होने की बजाय बढ़ी हैं। इस दौरान राजेश रस्तोगी, पुरुषोत्तम शर्मा, ठाकुर रतन सिंह, मनीष कर्णवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed