{"_id":"5cc894e5bdec22076759d9f1","slug":"11556649189-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलापूर्ति ने छापा मारकर जब्त किए 29 सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलापूर्ति ने छापा मारकर जब्त किए 29 सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
जिला पूर्ति विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न विकासखंडों में छापेमारी कर घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने हरिद्वार, रुड़की और भगवानपुर में 29 सिलिंडरों को जब्त किया। साथ ही व्यापारियों को भविष्य में नियमों को उल्लंघन न करने की चेतावनी दी।
हरिद्वार में रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों में घरेलू गैस के सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। जिस पर नकेल कसने के लिए मंगलवार को फूड निरीक्षक ममता, पूनम, बिंदु नेगी और एआरओ एमएल वर्मा ने कनखल मिशन रोड, चंद्राचार्य चौक, खड़खड़ी क्षेत्र तक छापेमारी कर 12 सिलिंडर जब्त किए। रुड़की क्षेत्र में फूड निरीक्षक पंकज बड़थ्वाल, हिमांशु रावत और सुधीर त्रिपाठी ने आठ सिलिंडर जब्त किए। भगवानपुर में फूड निरीक्षक टीएन शर्मा ने छापेमारी कर नौ सिलिंडर जब्त किए। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी बचन सिंह बिष्ट ने बताया कि घेरलू सिलिंडरों को व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि व्यापारियों पर नकेल कसने के लिए अभियान जारी रहेगा।