फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मां गंगा के दर्शन कर निहाल हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

मां गंगा के दर्शन कर निहाल हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु

Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
मां गंगा के दर्शन कर निहाल हुए पाकिस्तानी श्रद्धालु
हरिद्वार।
विज्ञापन

पाकिस्तान से हरिद्वार गंगा पूजन के लिए पहुंचे पाकिस्तानी हिंदुओं के जत्थे में शामिल श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन कर निहाल हो गए। दिनभर विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के बाद शोभायात्रा निकालकर मां गंगा की पूजा अर्चना की।
पाकिस्तानी हिंदू श्रद्धालुओं का एक दल शनिवार शाम हरिद्वार स्थित शदाणी दरबार पहुंचा था। रविवार को सुबह से ही उन्होंने विभिन्न आध्यात्मिक आयोजनों में भाग लिया। आस्ट्रेलिया से आई अनामिका द्वारा उन्हें योग की बारिकियां सिखाई गई। इस दौरान अनामिका ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर को पूरी तरह स्वस्थ रखा जा सकता है।
विज्ञापन

दोपहर में शदाणी दरबार के घाट पर विशेष पूजा अर्चना में शामिल हुए श्रद्धालुओं ने सभी के लिए मां गंगा से सुख और समृद्धि की कामना की। महामंडलेश्वर स्वामी अर्जुनपुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए भारतीय संस्कृति की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय संस्कृति के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए शदाणी दरबार के संत युधिष्ठिर लाल की ओर से किए जा रहे प्रयासों को सराहा। संत युधिष्ठिर लाल ने भी आशीर्वाद दिया। देर शाम श्रद्धालुओं ने शदाणी दरबार से हरकी पैड़ी तक शोभायात्रा निकाली और गंगा की पूजा अर्चना की। 282 सदस्यीय इस जत्थे में दशराम किशोर, सतीश कुमार, सुथामु, पोपटलाल, अनीता, शतलदाय, गुरदास, आदि श्रद्धालु शामिल हैं। शदाणी दरबार के प्रबंधक अमर शदाणी ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं ने फिर हरिद्वार आने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed