{"_id":"5a7b43e74f1c1b92268b8d57","slug":"11518027751-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंजलि के माध्यम से महाराष्ट्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार: सुधीर मुनगंटीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंजलि के माध्यम से महाराष्ट्र के युवाओं को मिलेगा रोजगार: सुधीर मुनगंटीवार
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
महाराष्ट्र के वित्त एवं वन्य योजना मंत्री सुधीर मुनगंटीवार पतंजलि योगपीठ के भ्रमण पर पहुंचे हैं। आचार्य बालकृष्ण के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि महाराष्ट्र में पतंजलि कार्य करने की योजना बना रही है। मिहान नागपुर में पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क की स्थापना की जानी है। नागपुर में पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके माध्यम से पतंजलि प्रतिवर्ष लगभग 100 करोड़ लागत का कच्चा माल महाराष्ट्र के किसानों से खरीदेगी। इससे नागपुर के किसानों के साथ-साथ निकटवर्ती किसानों को भी लाभ होगा। नागपुर में संतरा काफी पैदा होता है। इसके प्रसंस्करण के लिए भारत की पहली ऐसी मशीन स्थापित की गई है जो प्रतिदिन 1000 टन संतरा प्रसंस्कृत कर सकती है। आचार्य ने कहा कि महाराष्ट्र में पतंजलि कृषि क्रांति की ओर अग्रसर है। पतंजलि की योजना प्रतिवर्ष लगभग 1000 किसानों को जैविक कृषि का प्रशिक्षण देने की है।
इससे किसान आर्थिक समृद्घशाली व स्वावलंबी बनेगा। इसके अतिरिक्त पतंजलि महाराष्ट्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, जैविक कृषि व रोजगार के क्षेत्र में कार्य करेगी। इसके लिए रोडमैप तैयार है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि महाराष्ट्र में कृषि और उद्योग के विकास में पतंजलि की भूमिका अहम होगी। नागपुर में फूड पार्क के माध्यम से महाराष्ट्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।