फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मांग पूरी न होने पर गन्ना समितयां करेंगी हड़ताल

मांग पूरी न होने पर गन्ना समितयां करेंगी हड़ताल

Fri, 08 Feb 2019 09:52 AM IST
alka tyagi अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर गन्ना समितयां करेंगी हड़ताल
हड़ताल - फोटो : amar ujala
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

उत्तरांचल गन्ना समितियां कर्मचारी ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव को ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी न होने पर 11 फरवरी से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

बृहस्पतिवार एसोसिएशन के शाखा अध्यक्ष रुची ने बताया कि समिति में कार्यरत कर्मचारियों को समय से वेतन का भुगतान नहीं किया जाता। छह माह से भविष्य निधि का पैसा कर्मचारियों के खाते में नहीं आया है। छठे और सातवें वेतन के वाजिब एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों और मृतकों के आश्रितों को ग्रेच्युटी व नकदीकरण का भुगतान नहीं किया गया है। इन मांगों को लेकर पिछले वर्ष दिसंबर माह में समिति के कर्मचारियों को हड़ताल करनी पड़ी थी। सहायक गन्ना आयुक्त और गन्ना समिति के अध्यक्ष ने चीनी मिलों की ओर से नियमित रूप से प्रत्येक माह वेतन और देयकों का भुगतान होते रहने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि समिति की आय का मुख्य स्त्रोत गन्ना विकास कमीशन है। उन्होंने कहा कि समिति के सभी कार्मिक मांगों को लकेर 11 फरवरी को ज्वालापुर गन्ना समिति के कार्यालय पर सांकेतिक हड़ताल करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर 12 फरवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी बैठेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में विनोद कुमार, जीवन सिंह, सत्यपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, नरेश गिरी, अमित कुमार, विनीत कुमार, जाकिर हुसैन, कामना, विजय कुमार शर्मा, पीतांबर दत्त भट्ट, रोहिताश सिंह, कलवा, रूचि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed