{"_id":"5c894779bdec22146d706a63","slug":"101552500601-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में भी लगी कार्यकारिणी भंग करने पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में भी लगी कार्यकारिणी भंग करने पर मुहर
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की छात्रसंघ कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। विवि प्रशासन की आपात बैठक में छात्रसंघ कार्यकारिणी को भंग करने के प्रस्ताव पर विवि के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (बीओएम) ने मोहर लगा दी है। विवि में भविष्य में छात्रसंघ के चुनाव नहीं कराने पर फैसला अगली बैठक में लिया जाएगा। कुलपति के साथ गाली गलौच करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई जांच कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी।
आठ मार्च को विवि में प्रदर्शन के दौरान विवि के छात्रों ने कुलपति प्रो. विनोद कुमार शर्मा के साथ गाली गलौच कर दी थी। 11 मार्च को विवि प्रशासन की बैठक में छात्रसंघ कार्यकारिणी को भंग करने, भविष्य में छात्रसंघ के चुनाव नहीं कराने, आरोपी छात्रों का निष्कासन और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का प्रस्ताव पास किया गया था। इन प्रस्तावों को विवि की बीओएम की सहमति के लिए भेजा गया था। बुधवार को दिल्ली में हुई बीएमओ की बैठक में छात्रसंघ कार्यकारिणी को भंग करने के प्रस्ताव पर मोहर लगा दी गई। बैठक में विवि के कुलपति प्रो. विनोद कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. दिनेेश भट्ट, विवि के वरिष्ठतम प्रोफेसर सहित कुलाधिपति और आर्य प्रतिनिधि सभाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। विवि के कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट ने बताया कि बीओएम की बैठक में विचार विमर्श के बाद छात्रसंघ के कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही भविष्य में छात्रसंघ के चुनाव को लेकर बीओएम की आगामी बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि जहां तक कुलपति के साथ गोली गलौच करने वाले छात्रों का सवाल है, जांच कमेटी के रिपोर्ट के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।