फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं नीलेश्वर महादेव-महंत प्रेमदास

सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं नीलेश्वर महादेव-महंत प्रेमदास

Mon, 27 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न हो जाते हैं नीलेश्वर महादेव-महंत प्रेमदास

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। धार्मिक अनुष्ठानों से देश में नई ऊर्जा का संचार होता है। धर्म एवं संस्कृति के प्रचार- प्रसार से ही देश को एकता के सूत्र में बांधा जा सकता है।

नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि जहां भी भगवान के जीवन प्रसंगों का बोध भक्तों को कराया जाता है, वहां का वातावरण शुद्ध होता ही है। साथ ही देश को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के माध्यम से नई दिशा प्राप्त होती है। महंत विष्णुदास महाराज ने कहा कि मां गंगा के तट पर धार्मिक अनुष्ठान का विशेष महत्व होता है। जिस स्थान पर संत समागम होता है, वह सदैव के लिए पूज्यनीय हो जाता है। उन्होंने कह ाकि भगवान नीलेश्वर महादेव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल देते हैं। महंत प्रेमदास ने गंगा तट से जो सेवा के प्रकल्प शुरू किए हैं, वह सराहनीय है। स्वामी आलोक गिरी महाराज ने कहा कि संत समागम में संतों के मुख से निकलने वाली वाणी व्यक्ति को धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में प्रधारे सभी संत महापुरुषों का जसवंत सिंह व राजेश अग्रवाल ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान स्वामी सत्यव्रतानंद, महंत दामोदरदास, महंत गंगादास, महंत दुर्गादास, बाबा हठयोगी, महंत मोहनदास रामायणी, स्वामी चिद्विलासानंद, जगद्गुरू स्वामी अयोध्याचार्य, महंत रूपेंद्र प्रकाश, स्वामी श्यामसुंदरदास शास्त्री, स्वामी भगवत स्वरूप, मुखिया महंत जगजीत सिंह, महंत रघुबीर दास, आचार्य स्वामी संजीव महाराज, महंत मोहनसिंह, महंत तीरथ सिंह, महंत प्रेमदास, महंत रामकुमार दास, महंत रविन्द्रदास, स्वामी संतोषानंद देव, स्वामी जगदीशानंद, स्वामी ओमस्वरूप, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed