फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   100 million sale of properties

100 करोड़ की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त

Fri, 25 Nov 2016 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Fri, 25 Nov 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कालाधन खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री की नोटबंदी की घोषणा के बाद   उत्तरी हरिद्वार में हुए करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्तियों की खरीद-फरोख्त  धनकुबेरों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं।


सूत्रों ने बताया कि 500 व 1000 के नोटों की बंदी के बाद उत्तरी हरिद्वार में लगभग 100 करोड़ रुपये लागत के कुछ बड़ी संपत्तियों की डील हुई है। जिनमें करोड़ों रुपये ब्लैकमनी ठिकाने  लगाई है। एक देश की जानी मानी बड़ी फर्म का भारी भरकम राशि में सौदा होना बताया गया है। इसी प्रकार पावनधाम क्षेत्र के एक बहुमंजिले होटल की डील हुई है। हरिद्वार-ऋषिकेश  राष्ट्रीय राजमार्ग पर शांतिकुंज के पास स्थित  होटल का सौदा भी नोटबंदी में  करोड़ों का हुआ है। चर्चा यह है कि ब्लैकमनी को संपत्तियों  की खरीद-फरोख्त में ठिकाने लगाने वालों को लोग तरह-तरह से धमका भी रहे हैं। कांग्रेस  नेता  एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र  मोदी इस प्रकार के सौदों की जांच करानी चाहिए ताकि कालाधन रखने  वालों को  बेनकाब किया जा सके। वे इस बारे में पत्र भी भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed