फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   10-Meter Diameter Well Under Construction at Laljiwala to Quench Pilgrims' Thirst

Haridwar News: लालजीवाला में बन रहा 10 मीटर व्यास का कुआं, बुझेगी श्रद्धालुओं की प्यास

Thu, 09 Jul 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Thu, 09 Jul 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
10-Meter Diameter Well Under Construction at Laljiwala to Quench Pilgrims' Thirst
- 01 करोड़ 72 लाख रुपये के प्रस्ताव को कुंभ मेला 2027 से पूर्व निर्माण की स्वीकृति
विज्ञापन

- लालजीवाला में पेयजल आपूर्ति सुधार के लिए महत्वपूर्ण है आईवेल निर्माण की योजना
- कुल पांच कुएं के निर्माण में महत्वपूर्ण है योजना अछूते क्षेत्र में स्थायी निर्माण से मिलेगा लाभ
कृष्णकांत मणि त्रिपाठी
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के क्रम में मेला प्रशासन के अधीन कार्यरत जल निगम लालजीवाला क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण परियोजना पर तेजी से काम कर रहा है। इसमें 10 मीटर आंतरिक व्यास का आरसीसी कुआं बनाया जा रहा है। इससे जलापूर्ति व्यवस्था की निरंतरता बनीं रहेगी, वहीं समस्या से जूझ रहे क्षेत्र में पेयजल की उपलब्धता बेहतर हो सकेगी। बता दें कि मेला बजट से कुल पांच क्षेत्र में बनाए जा रहे कुएं में लालजीवाला क्षेत्र की परियोजना काफी महत्वपूर्ण है और कुंभ मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए पेयजल आपूर्ति पूरी करने में कारगर साबित होगी। परियोजना के निर्माण कार्य की जिम्मेदारी उत्तराखंड जल संस्थान को सौंपी गई है। मेला प्रशासन के अनुसार निरीक्षण में परियोजना का लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। स्वीकृति मिलने के बाद वेल निर्माण के लिए कुल 172.01 लाख रुपये धनराशि आवंटित की गई थी। इसमें 68.80 लाख रुपये प्रथम किस्त भी जारी कर दी गई है।
-------------
वेल की विशेषता
मेला आरक्षित क्षेत्रों में लालजीवाला में बन रहे इनफिल्ट्रेशन वेल के निर्माण से समूचे क्षेत्र पेयजल की किल्लत इस परियोजना के पूर्ण होने से कुंभ मेले के दौरान पेयजल की किल्लत को दूर करने में मदद मिलेगी और श्रद्धालुओं को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

-------------
बोले जिम्मेदार :
कुंभ मेला में हर बार लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जिन क्षेत्रों में रहती है आईवेल, इनफिल्ट्रेशन वेल को उन्हीं क्षेत्रों के लिए प्रस्तावित किया गया है। निर्माण कार्य जल्द पूरा हो और समय रहते पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाओं को परख लिया जाए यह प्राथमिकता में है। निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयानंद सरस्वती, अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed