फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   guptkashi live: epidemic in FATA

गुप्तकाशी लाइवः फाटा में फैली महामारी, मौसम हुआ खराब

Mon, 24 Jun 2013 01:50 PM IST
शेषमणि शुक्ल
शेषमणि शुक्ल Updated Mon, 24 Jun 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
guptkashi live: epidemic in FATA

सोमवार को मौसम खराब होने के कारण कोई भी हेलीकाप्टर केदारघाटी में नहीं उतर सका है। सवा बारह बजे के करीब जब मौसम खुलने लगा तो एयर फोर्स का एक हेलीकाप्टर गुप्तकाशी हेलीपैड पर उतरा, लेकिन कुछ ही समय बाद वह गौचर के लिए उड़ गया। बताया गया कि वह मौसम का हाल देखने और धुंध परीक्षण के लिए देवशाली हेलीपैड पर आया था।

विज्ञापन


फाटा में महामारी
फाटा में महामारी फैलने की संभावना बढ़ गई है। जगह जगह पड़ी लाशों के सड़ने से फाटा में डायरिया फैलने की सूचना सोमवार को एनडीआरएफ टीम को मिली। सूत्रों के अनुसार लाशों के सड़ने और उनकी बदबू से फाटा में संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन


उत्तराखंड तबाही अपडेट के लिए क्लिक करें
सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ ने ब्लीचिंग पाउडर, दवाइयां और अन्य जरूरी समान भेजने की कोशिश में लग गया है। हालांकि खराब मौसम के कारण कोई उड़ान नहीं होने के कारण एनडीआरएफ की कोशिश अभी कामयाब नहीं हो हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहत बचाव कार्य में भूस्खलन का रोड़ा
बारिश के बाद एक बार फिर भूस्खलन होने से राहत बचाव कार्य में दिक्कत होने लगी है। गुप्तकाशी और सोनप्रयाग के बीच रविवार और सोमवार को जगह जगह भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बाधित हो गया है। इससे गौरीकुंड तक वाहनों को पहुंचना अब संभव नहीं रहा। वहीं रविवार से शुरू हुई हल्की हल्की बारिश के कारण केदारनाथ का वैकल्पिक मार्ग (टिहरी-घनसाली-गुप्तकाशी) भी लगभग बंद हो गया है। जिसके कारण केदारघाटी से टिहरी होकर देहरादून पहुंचना भी अब संभव नहीं रहा।


नहीं हो सका पंचनामा

गुप्तकाशी से गैरीकुंड तक हो रही हल्की हल्की बारिश और धूंध के कारण केदारनाथ मंदिर परिक्षेत्र में फैले शवों के पोस्टमार्टम और पंचनामे के कार्य भी अब तक शुरू नहीं हो सका। पंचनामे का सारे समान के साथ पुलिसकर्मी अभी देवशाली हेलीपैड पर ही हैं। हेलीकाप्टर नहीं पहुंचने के कारण सोमवार दोपहर तक उन्हें केदारधाटी नहीं भेजा जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed