{"_id":"ba72aae3e949efd289b6c6e43fe6dffe","slug":"ground-leaving-millions-rupees-in-the-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथः जमीन के अंदर से निकल रहे करोड़ों रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथः जमीन के अंदर से निकल रहे करोड़ों रुपए
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग।
Updated Sat, 14 Sep 2013 09:46 PM IST
विज्ञापन
पहले चमोली जनपद के घाट ब्लॉक में जमीन के अंदर से लाखों रुपये बरामद हुए और अब केदारनाथ में दो करोड़ रुपए के आसपास पैसा खुदाई के दौरान मिला है।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में मलबे की सफाई में मिले एसबीआई के लॉकर से बैंक कर्मियों ने एक करोड़ नब्बे लाख रुपए बरामद किए। लॉकर में एक-एक हजार रुपए के सौ नोटों की 19 गड्डियां थी।
विज्ञापन
पढें, जमीन ने उगला खजाना, गिनते-गिनते थके
विज्ञापन
पुलिस की उपस्थिति में बैंक प्रबंधन ने रुपए अपने पास सुरक्षित रख लिए। आपदा के चलते बैंक का भवन भी जमींदोज हो गया था।
रकम पूरी तरह से सुरक्षित
केदारनाथ में तैनात एसआई विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि गत दिनों केदारनाथ धाम में मलबे की सफाई के दौरान एसबीआई केदारनाथ से लगभग सौ मीटर दूर बैंक का लॉकर मिला था।
पढें, फिट है बॉस...सर्टिफिकेट दो और जाओ केदारनाथ
शनिवार को बैंक तकनीशियन केदार धाम पहुंचा। इन लोगों ने लॉकर खोलकर उसमें बंद रकम बाहर निकाली। रकम पूरी तरह से सुरक्षित है।