फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Ground filled out a million bucks 'boxes', one missing

जमीन ने उगला खजाना, गिनते-गिनते थके

Mon, 09 Sep 2013 08:45 PM IST
अमर उजाला, घाट/गोपेश्वर/गुप्तकाशी
अमर उजाला, घाट/गोपेश्वर/गुप्तकाशी Updated Mon, 09 Sep 2013 08:45 PM IST
विज्ञापन
Ground filled out a million bucks 'boxes', one missing

उत्तराखंड के घाट क्षेत्र में लाखों रुपयों से भरा लॉकर जमीन के अंदर से मिला है। इसमें 30 लाख रुपयों से भी अधिक बरामद हुआ है। अभी भी एक लॉकर जमीन के अंदर ही पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


16/17 जून की आपदा से मलबे में दबे एसबीआई घाट के लॉकर को सुरक्षित निकाल लिया गया है। लॉकर में मौजूद 33 लाख 14 हजार 280 रुपये का कैश भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन


पढें, दादा के नाम पर योजना, पोते को दिखाया ठेंगा!
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं निकला बैंक एटीएम
पुलिस चौकी घाट में गिनती करने के बाद कैश को एसबीआई कर्णप्रयाग के अधिकारियों को सौंप दिया है। बैंक अधिकारियों ने 11 सितंबर से बैंक की घाट शाखा का संचालन पुन: शुरू करने का निर्णय लिया है।


मलबे में दबे बैंक एटीएम को निकालने का कार्य भवन स्वामी के विरोध के बाद बंद कर दिया गया है। एटीएम में 20 लाख रुपये की धनराशि फंसी है।

पढें, मुजफ्फरनगर दंगों ने 'दिल्ली' के रास्ते को किया 'तंग'

कैश की गिनती की गई
बैंक के भवन स्वामी पुष्कर सिंह ने कहा कि जब तक उन्हें मुआवजे का भुगतान नहीं किया जाता है, तब तक भवन के मलबे को हटाने नहीं दिया जाएगा।

पुलिस चौकी में चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार की देखरेख में एसबीआई घाट के मैनेजर विद्यानंद प्रसाद, नंदप्रयाग के बैंक मैनेजर प्रशांत अग्रवाल, शशांक कौशिक, रघुवीर शर्मा द्वारा कैश की गिनती की गई। एसबीआई घाट के मैनेजर विद्यानंद ने कहा कि 11 सितंबर से घाट में बैंक अपनी सेवाएं शुरू कर देगा।

पढें, केदारनाथः सर्च ऑपरेशन में मिले 185 शव

मलबे से मिला एसबीआई का लॉकर
वहीं दूसरी ओर केदारनाथ धाम में मलबे की सफाई के दौरान रविवार शाम को रेसक्यू दल को एसबीआई केदारनाथ का लॉकर मिला। इसे दल ने पुलिस को सौंप दिया है।

एसबीआई के फील्ड ऑफिसर दीपक कोठियाल ने बताया कि लॉकर बैंक का हैं, जो आपदा में मलबे में दब गया था। केदारनाथ जाकर टीम ने इसका निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को धाम में पूजा-अर्चना के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed