MI-17 से जंगलों की आग बुझाना उत्तराखंड को पड़ रहा भारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के जंगलों लगी आग को बुझाना बेहद महंगा पड़ रहा है। राज्य को वायुसेना के हेलीकॉप्टर एमआई 17 से जंगलों पर पानी की बौछार करने के लिए प्रति लीटर 85 रुपए देने पड़ रहे हैं।
वायुसेना के हेलीकॉप्टर विगत एक मई से राज्य के जंगलों में पानी की बौछार कर रहे हैं। सोमवार तक हेलीकॉप्टर द्वारा आग से सुलग रहे जंगलों पर 1.75 लाख लीटर पानी गिराया गया।
हिंदुस्तान टाइम्स कि वेबसाइट पर एक खबर में बताया गया कि एमआई 17 से एक बार में साढ़े तीन हजार लीटर पानी जंगलों पर छिड़का जाता है, जिसकी कॉस्ट तीन लाख रुपए बैठती है।
एमआई 17 द्वारा नैनीताल जिले में और श्रीनगर गढ़वाल में यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वित्त सचिव अमित नेगी के मुताबिक वह 50 लाख या उससे कुछ ज्यादा रुपए के बिल की उम्मीद कर रहे हैं।
बारिश ही दिला सकती है आग के ताडंव से निजात
जंगल की आग ने हिमालयन वन के 3,500 हेक्टेयर क्षेत्र को राख में बदल दिया और छह लोगों की जान ली है। इसके साथ ही बहुत से वन्यजीव निवास भी नष्ट हो गए हैं।
उत्तराखंड के कई पहाड़ी इलाकों में मंगलवार और बुधवार को बारिश होने आग से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला 6 मई तक जारी रहेगा।
वायुसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा कई क्षेत्रों में आग पर काबू पाया गया, लेकिन विशेषज्ञ बारिश को ही आग बुझाने के लिए प्रभावकारी मान रहे हैं।