{"_id":"cda959ca-bf2a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"girls-students-shown-by-mess","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद छात्राओं ने दिखाई ‘दबंगई’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद छात्राओं ने दिखाई ‘दबंगई’
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2013 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकनिक मनाकर आ रही छात्राओं ने कार से एक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर सवार दोनों छात्र दूर जा गिरे जिसमें एक गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद युवतियां स्कूटी सवारों को अपशब्द कहते हुए भागने लगी। छात्रों को जख्मी देख कुछ लोगों ने कार सवार युवतियों का पीछा करके पकड़ लिया और धारा चौकी ले आए।
विज्ञापन
यहां पर काफी देर तक बवाल होता रहा, लेकिन छात्राएं अपनी गलती मानने को तैयार नहीं थी। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास होते रहे।
बताते हैं कि कार चला रही छात्रा शराब के नशे में थी। पुलिस ने उसे मेडिकल कराने के लिए भेज दिया, बाकी पांच को चौकी में बैठा लिया था।
युवतियों के पहनावे को देखने के बाद पुलिस चौकी में काफी भीड़ लग गई थी। एक युवती ने खुद को पश्चिमी यूपी के पूर्व सांसद की बेटी बताया तो तीन युवतियां सगी बहनें बताई जा रही हैं। वह भी दून के किसी बड़े नेता की बेटी हैं।
विज्ञापन
शहर के एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज की छह छात्राएं शुक्रवार को कार लेकर गुच्चु पानी गई। वहां से शाम चार बजे दून लौट रही थी। आरोप है कि कार चला रही छात्रा शराब के नशे में थी।
उसने गढ़ी कैंट में अपनी कार के आगे चल रही एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार डीएवी बीकॉम सेकेंड ईयर के छात्र साहेब सिंह पुत्र सतनाम सिंह और गुरमीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह, निवासी नेहरू कालोनी सड़क पर गिर गए। साहेब सिंह गंभीर जख्मी हो गया।
आरोप है कि टक्कर मारने के बाद युवतियों ने कार रोकी और घायलों को अपशब्द कहे और कार में सवार होकर चली गई। इससे घटना को देख रहे लोग आक्रोशित हो उठे।
उन्होंने कार का पीछा किया और धारा चौकी के बाहर रोक लिया। चौकी के बाहर बवाल होते देख पुलिस उन्हें अंदर ले आई।
लड़कियों ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
धारा चौकी में लड़कियों ने दोनों युवकों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लड़कियों का कहना था कि दोनों युवक गुच्चु पानी से ही उनका पीछा कर रहे थे।
इस पर जख्मी युवकों के समर्थन में आए स्थानीय लोगों ने ऐतराज जताया। उनका कहना था कि लड़कियों ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी है। ऐसे में लड़के उनका पीछा कैसे कर रहे थे?
कोई टेंशन नहीं, देख लेंगे
इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद लड़कियों के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। धारा चौकी में जुटी भीड़ को देखकर वह मुस्कराती रही।
एक लड़की ने चौकी इंचार्ज से आग्रह किया कि अगर वह उस लड़के को सॉरी बोल दे तो क्या मामला निपट जाएगा। जबकि एक ने चौकी इंचार्ज को कहा कि उस लड़के को भी बोलो कि वह हमसे सॉरी बोले।