{"_id":"5c262b8dbdec2257092108b7","slug":"girl-student-physically-assault-by-three-on-christmas-eve-at-chamoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त के साथ शाम को सैर पर निकली थी छात्रा, चाकू की नोंक पर तीन ने बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त के साथ शाम को सैर पर निकली थी छात्रा, चाकू की नोंक पर तीन ने बनाया हवस का शिकार
Fri, 28 Dec 2018 07:34 PM IST
राजेश सैनी
भाषा, गोपेश्वर, चमोली
भाषा, गोपेश्वर, चमोली
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
RAPE
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में एक छात्रा के साथ तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कर्णप्रयाग के थाना प्रभारी चित्रगुप्त ने आज बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन हुई इस घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कॉलेज में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा अपने एक मित्र के साथ कर्णप्रयाग गौचर रोड पर पंचपुलिया के समीप टहलने निकली थी।
विज्ञापन
इसी दौरान कहीं से तीन युवक आये और उन्होंने चाकू दिखाते हुए जान से मारने की धमकी देकर छात्रा के मित्र को वहां से भगा दिया और चाकू की नोंक पर उससे कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने 26 दिसम्बर को घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उसके मित्र की निशानदेही पर कल तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
सभी आरोपी, मनोज, छोटू और रोहित, अलग-अलग राज्यों के हैं तथा वर्तमान में हरिद्वार में चंडीघाट में रहते हैं। इन दिनों ये कर्णप्रयाग में कबाड़ बीनने का कार्य कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है तथा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में उपयोग किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन