{"_id":"c0946218-e0b1-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"fraud-in-relief-supplies","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत सामग्री में हो रहा है बड़ा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत सामग्री में हो रहा है बड़ा खेल
देहरादून/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड आपदा के बाद देशभर से जिस राहत सामग्री में कंबल, खाना, कपड़े और दूसरी चीजों के ट्रक भरकर आ रहे हैं, जमीनी तौर पर वह सामग्री पीड़ितों तक मुहैया ही नहीं हो पा रही है। हालात यह हैं कि लोग अब एक वक्त के खाने के लिए भी लड़ते हैं।
विज्ञापन
उनका घर उजड़ चुका है लेकिन इस त्रासदी के साथ ही अब उन्हें भूख की मार भी झेलनी पड़ रही है। छह दिन बाद फाटा से लौटे एसजीआरआर आईटीएस के एक दल ने कुछ ऐसे ही हालात बयां किए।
विज्ञापन
राहत दल के विरेंद्र पुंडीर ने बताया कि गांवों में लोग दो जून की रोटी के लिए आपस में झगड़ रहे हैं। जब दल कपानिया गांव पहुंचा तो देखा कि एक महिला ग्राम प्रधान कंबलों के लिए लड़ रही थी। वितरण करने वाले अधिकारी ने कागजों में तो 40 कंबल लिखे थे लेकिन उन्हें केवल 20 ही मिले थे।
विज्ञापन
उनके गांव में भी भारी तबाही हुई है। इसके अलावा राहत सामग्री को पहले नई टिहरी बांध के पास एक स्थान पर रोका जाता है। जैसे ही सामग्री का ट्रक यहां पहुंचता है तो मौजूद पुलिसकर्मी ट्रक खाली कराने का दबाव बनाते हैं।
जब यहां से बचकर वह आगे निकल गए तो गुप्तकाशी में भी ऐसे ही हालात नजर आए। यहां से आगे किसी को राहत सामग्री लेकर नहीं जाने दिया जा रहा है। एसजीआरआर के दल में विरेंद्र पुंडीर, विरेंद्र गुंसाईं, संदीप शर्मा, राकेश पंवार, कविंद्र बिष्ट, अंबिका मंमगाई और अजय शर्मा शामिल थे।
फेगू गांव में पसरा है सन्नाटा
चंद्रापुरी के साथ ही फेगू गांव पर भी आपदा का बुरा असर पड़ा है। राहत दल ने बताया कि फेगू गांव में रहने वाले 13 परिवार ऐसे हैं, जिनमें किसी ने किसी व्यक्ति की मौत हुई है। इस गांव के लोग केदारनाथ में पालकी और कंडी चलाने के लिए जाने जाते हैं। दल ने यह भी बताया कि चंद्रापुरी गांव पूरा ही साफ हो गया है।
इन गांवों पर दिखी सबसे ज्यादा मार
डीवली, नागजगई, खाट, लमगौंडी, बडैत, चंद्रापुरी, फेगू और बडासूं।