खुल गए चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ केदार रुद्रनाथ के कपाट बुधवार सुबह पूजा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट खोले गए इस दौरान धाम में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इससे पहले मंगलवार को सुबह छह बजे ल्वींठी बुग्याल से रुद्रनाथ की डोली ने अपने भक्तों के साथ रुद्रनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान किया। पनार बुग्याल और पितृ धार नामक धार्मिक स्थलों से होते हुए रुद्रनाथ की डोली शाम चार बजे रुद्रनाथ मंदिर में पहुंची। यहां पहले से ही मौजूद स्थानीय भक्तों ने भगवान रुद्रनाथ का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।
चार सौ यात्री रहे मौजूद
भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली मंगलवार को रुद्रनाथ मंदिर में विराजमान हो गई। बुधवार को सुबह आठ बजे विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ भगवान रुद्रनाथ के कपाट श्रद्घालुओं के दर्शनार्थ खोले गए। कपाट खुलने के दौरान धाम में चार सौ तीर्थ यात्री मौजूद थे।
रुद्रनाथ धाम तक पहुंचने के लिए गोपेश्वर से तीन सगर गांव तक तीन किलोमीटर तक वाहन जाते हैं। इससे आगे 18 किमी की पैदल यात्रा कर श्रद्धालु धाम तक पहुंचते हैं।