{"_id":"8c8ff5c2-d8af-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"flood-trapped-harbhajan-sad-because-could-not-see-hemkund-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरभजन को हेमकुंड साहिब के दर्शन न कर पाने का मलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरभजन को हेमकुंड साहिब के दर्शन न कर पाने का मलाल
जोशीमठ/गोपेश्वर, ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार से जोशीमठ के आईटीबीपी कैंप में फंसे क्रिकेटर हरभजन सिंह को हेमकुंड साहिब के दर्शन नहीं हो पाने का मलाल है।
विज्ञापन
मंगलवार को आईटीबीपी कैंप से बाहर आए हरभजन ने पत्रकारों से बातचीत की और तीर्थयात्रियों का हालचाल भी जाना।
उन्होंने कहा कि वाहे गुरु की कृपा से सबकुछ ठीक हो जाएगा। उन्होंने रेस्क्यू कर लाए गए तीर्थयात्रियों के साथ पूरा दिन बिताया।
उन्होंने कहा कि वाहे गुरु जी का आशीर्वाद रहा कि सब सकुशल बच गए। कहा कि मैंने करीब से देखा कि पहाड़ के लोगों का जीवन पहाड़ जैसा है।
तस्वीरों में: आसमान से बरसी आफत
विज्ञापन
उन्होंने स्थानीय लोगों से भी उनकी दिनचर्या के बारे में पूछा। बताया कि मैंने अपनी कुशलक्षेम परिजनों को दे दी है।
मौसम साफ होने के बाद वापस चला जाऊंगा। हरभजन बहुत मायूस लग रहे थे। वे बार-बार आर्मी के जवानों से तीर्थयात्रियों की कुशलक्षेम पूछ रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को आपदा आने पर तीर्थयात्रा पहले ही रोक देनी चाहिए।
विज्ञापन