{"_id":"57243b9a4f1c1b5b1fa91f8f","slug":"fire-in-mussoorie-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में एक ही समय में तीन जगह धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में एक ही समय में तीन जगह धधकी आग
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
Updated Sat, 30 Apr 2016 10:29 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगल में आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगलों की आग ने पर्यटन नगरी मसूरी के आस-पास के जंगल को भी अपनी चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर में अलग-अलग तीन स्थानों पर वनाग्नि से हजारों की वन संपदा को नुकसान पुहंचा है। वन विभाग और अग्निशमन के तत्काल मौके पर पहुंचने से आग को आबादी क्षेत्र में पहुंचने से रोक लिया गया।
बता दें कि शुक्रवार दोपहर में दो से तीन बजे के बीच नगर के तीनों इलाके वनाग्नि की चपेट में आ गए। किंक्रेग से सटे क्लिफ हॉल इस्टेट, कैमल्स बैक रोड पर निरंकारी भवन के आसपास और लंढौर छावनी में चार दुकान के पास आग धधकी। आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
क्लिफ हॉल इस्टेट के पास आग की लपटें आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रहीं थी, लेकिन वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया। उधर, छावनी क्षेत्र में चार दुकान के पास जंगल में आग से काफी नुकसान होने की आशंका है। इसके बाद शाम करीब 07.30 बजे वुडस्टॉक स्कूल के पास के जंगल धू-धूकर जलने लगा।
विज्ञापन
इसी दौरान हवा चलने से आग तेजी से बढ़ गई। हालांकि कुछ ही देर में इस आग पर भी काबू पा लिया गया। डीएफओ धीरज पांडे ने बताया कि मसूरी रेंज में कई स्थानों पर आग लगी। सभी जगह काबू पा लिया गया है।
उन्होंने बताया कि आग से बचाव के लिए शनिवार को जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड में एक जागरूकता सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्रामीणों को वनाग्नि पर काबू पाने और ऐतिहात बरतने संबंधी जानकारियां दी जाएंगी।