{"_id":"5717bb9f4f1c1b6d1c8b4570","slug":"fire-in-moving-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती बाइक में आग लगने से झुलसी स्कूली बच्ची और बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती बाइक में आग लगने से झुलसी स्कूली बच्ची और बाइक सवार
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 20 Apr 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
आग लगी बाइक
- फोटो : amar ujala
स्कूल से बच्चे को लेकर आ रही बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने से बाइक में सवार स्कूली बच्ची और बाइक चला रहे व्यक्ति झुलस गए।
विज्ञापन
दोनों को तत्काल लंढौर कम्युनिटी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना के तुरंत बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू तो पा लिया। लेकिन, बाइक बुरी तरह से फुंक गई।
विज्ञापन
महिला और दोनों बेटियां थी सवार
यह हादसा बुधवार को उस वक्त हुआ, जब राकेश लंढौर स्थित बाल शिक्षा सदन में पढ़ रही बच्ची को छुट्टी के बाद घर लेकर आ रहे थे। बाइक में चालक राकेश समेत एक महिला और उनकी दोनों बेटियां सवार थीं।
विज्ञापन
आग लगते ही बाइक चला रहे राकेश ने सूझबूझ दिखाते हुए सभी को बाइक से उतरने को कहा। इस बीच एक बच्ची के कपड़ों ने आग पकड़ ली। स्थानीय लोगों ने तत्काल राकेश और उस बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।