फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   fire feared animal came to the town

आग की 'आपदा': जंगली जानवरों में खलबली, शहर की ओर किया रुख

Mon, 02 May 2016 03:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 02 May 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
fire feared animal came to the town
आग के कारण शहर में आ रहे जानवर - फोटो : amar ujala

हरिद्वार जिले के वन विभाग और राजाजी टाईगर रिजर्व के जंगलों में आग लगने से जानवरों का चारा खत्म हो गया है। खाने और पानी की तलाश में अब जंगली जानवर शहर का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे ही भोजन की तलाश में जंगल से बाहर आया एक काकड़ कार की चपेट में आकर मारा गया। राजाजी टाईगर रिजर्व प्रशासन ने काकड़ का पोस्टमार्टम कर शव को दफना दिया। मनसा देवी, बेरीवाड़ा, मोतीचूर के जंगल आग से जल चुके हैं।
विज्ञापन

 
जंगली जानवर भोजन की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। शनिवार दोपहर 12 बजे हरिद्वार इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित पुलिस चौकी के सामने हिल बाईपास पर सड़क किनारे एक काकड़ घायलावस्था में तड़प रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे खानपुर रेंज में तैनात वन आरक्षी विजय चंचल काकड़ को अपने वाहन में लादकर डीएफओ कार्यालय ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाटर होलों से जानवरों को मिल रहा पानी

fire feared animal came to the town
हाथी - फोटो : अमर उजाला

वहां तैनात वनकर्मियों ने मामले को पार्क प्रशासन के क्षेत्र का बताया। उसके बाद उक्त वनकर्मी के साथ चीला के वार्डन के कार्यालय का एक कर्मचारी काकड़ को लेकर राजाजी टाईगर रिजर्व के रेंज आफिस पहुंचे। इस बीच काकड़ की मौत हो गई। रेंजर डीपी उनियाल ने बताया कि डाक्टरों से काकड़ का पोस्टमार्टम कराया गया, उसके बाद शव को दफनाया गया। 

राजाजी टाईगर रिजर्व प्रशासन की ओर से बनाए गए पक्के वाटर होल (तालाब) से जंगली जीवों को भरपूर पानी मिल रहा है। वन्यजीव प्रतिपालक कोमल सिंह ने बताया कि बेरीवाड़ा धौलखंड क्षेत्र में पानी के मूल स्रोत से पाइप से तीन अलग-अलग वाटर होल (तालाब) में पाइप से पानी पहुंचाया जा रहा है जिससे ये वाटर होल हर समय भरे रहते हैं।

हाथी भी इन वाटर होलों पर नहाते दिखते हैं। वहीं हरिद्वार रेंज में हनोल, रावली और छिड़क में पक्के वाटर होलों पर टैंकर से पानी भरा जा रहा है। रेंजर डीपी उनियाल ने बताया कि जंगली जीवों को भरपूर पानी मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed